• Mon. Oct 12th, 2026

अयोध्या में राम मंदिर बनने के उपलक्ष्य में मां सरयू को अर्पित की गई एक किलोमीटर लंबी फूलों की माला

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने के उपलक्ष में अयोध्या में आज एक किलोमीटर लंबी फूलों की माला मां सरयू को अर्पित की गई। समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय की ओर से मां सरयू का अभिषेक पूजन करने के उपरांत एक किलोमीटर लंबी फूलों की माला अर्पित की गई।

इस दौरान समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि हम लोगों की मनौती रही कि जब अयोध्या में भगवान राम लला का भव्य दिव्य मंदिर बनेगा, तो मां सरयू को फूलों की माला अर्पित की जाएगी। इसी अवसर पर मां सरयू का अभिषेक पूजन करने के उपरांत लगभग एक किलोमीटर फूलों की माला मां सरयू को अर्पित की गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब यहां पर 22 तारीख को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव होगा ,तो आने वाले राम भक्तों के लिए संस्था की ओर से भंडारा और स्वागत सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जबकि संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि मां सरयू सभी की मनौती पूर्ण करती हैं। हम लोगों की मनौती पूर्ण हुई है। मंदिर अयोध्या में बन रहा है इसी उपलक्ष्य में आज यहां मां सरयू का अभिषेक पूजन कर फूलों का माला अर्पित किया गया।

इस मौके पर अयोध्या जल पुलिस चौकी प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, आरक्षी नित्यानंद यादव का माला पहनकर सराहनीय कार्य स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान सोमई निषाद, वरिष्ट पत्रकार वासुदेव यादव, पत्रकार ओमप्रकाश सैनी, पप्पू यादव, राजा राम यादव, राम सिंह, बाबू लाल पांडेय, रविंद्र यादव, राज, कर्मवीर, रवि यादव, अजय कुमार सावंत, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply