• Tue. Oct 6th, 2026

जिले की सुख-समृद्धि के लिए नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने भद्रेश्वर नाथ मंदिर पर किया…

ByRK Maurya

Oct 29, 2025

Rk.Maurya

जिले की सुख-समृद्धि के लिए डीएम कृतिका ज्योत्सना ने भदेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

बस्ती। नवागत जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने बुधवार की प्रातःकाल बाबा श्री भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला धार्मिक कार्यक्रम रहा। मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक, रश्मि यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply