अयोध्या। कीर्ति कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनकी वीर गाथाओं को छात्र/छात्राओं ने राष्ट्रगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
अयोध्या से संचालित होने वाली यह संस्था पूरे उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में 60 से अधिक शाखाओं के साथ 18 वर्षों से निरन्तर नए कीर्तिमान स्थापित करती आ रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष श्री राम समुझ पाण्डेय जी की अध्यक्षता में मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण वा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

अध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन में कम्प्यूटर की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि आने वाला समय कंप्यूटर का ही है जिसके लिए हम सभी को तैयार होना पड़ेगा। और कीर्ती कम्प्यूटर को एक ऐसा संगठन बताया जो आने वाले समय में पूरे देश के हर एक शहर में कम्प्यूटर ज्ञान को जन जन तक पहुंचाएगा। संस्था के निदेशक उपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यदि हम लक्ष्य को निर्धारित करके कोई भी कार्य करेंगे तो कुछ असंभव नहीं रहेगा।

आपको वह सब कुछ मिल जाएगा जो आप सोचेंगे उन्होंने बताया कि मुझे बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष हजारों छात्र छात्राओं को उनका मनोबल बढ़ाने के लिए लाखों के पुरस्कार से पुरस्कृत करती है संस्था के सहायक प्रबन्धक महेन्द्र पाण्डेय ने भी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनको कम्प्यूटर के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
सभी अध्यापक – अध्यापिकाएं बांके बिहारी, शिवम, अमन, विशाल, मधु, साक्षी, शिखर मिश्रा इत्यादि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि आप सभी के सहयोग से यह संस्था दिन प्रतिदिन अग्रसर हो कर एक विराट रूप ले रहा है । स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में संस्था की छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशगीत प्रस्तुत किया गया । अन्त में सभी को नाश्ता एवं मिष्ठान वितरण कराकर पूरे कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया ।