• Tue. Aug 25th, 2026

जाम का दंश झेल रहे नेशनल हाईवे पर ट्रकों की कतार कम करने के लिए एक घण्टे से अधिक समय तक खुली भारत नेपाल सीमा

उमेश तिवारी

महराजगंज। भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर बीते पन्द्रह दिनों से भारतीय सीमा में लगे 18 किमी मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए आधी रात तक बार्डर खुला रहा। जिसमे मालवाहक ट्रक रात 11 बजे तक नेपाल में प्रवेश किए। जबकि अभी तक रात 10 बजे तक ही वाहनों का आवागमन होता रहा है।

इसके पहले भी भारतीय सीमा में ट्रकों के जाम को लेकर दोनो देशों के अधिकारियों ने बैरियर हटा कर रात 12 बजे तक निर्यात के समान को भेजा था। गुरूवार को सोनौली से चंडी थान गांव तक नेपाल जाने के लिए लगे मालवाहक ट्रकों के नेपाल जाने में तेजी शुरू हो गयी है। नेपाल भंसार विभाग ने ट्रकों के एंट्री में तेजी किया है। सोनौली बार्डर से 18 किमी लंबे जाम में करीब 2000 ट्रक फंसे हैं।

जाम की समस्या को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों ने लिया निर्णय

बुधवार को दोनो देशों के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद रात 11 बजे तक निर्यात की गाड़ियों को नेपाल रवाना किया गया। बॉर्डर पर दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कानपुर, सहित दर्जनों राज्यों से आकर गड़िया फसी हैं। जिसके कारण चालक परेशान है तथा एक लेन पूरी तरह से जाम है।

बताया जा रहा है कि नेपाल में इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट के निर्माण की वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है । नेपाल के बेलहिया कस्टम परिसर में जगह कम होने के कारण गाड़ियों को जगह नहीं मिल पा रही हैं। जैसे-जैसे जगह मिल रहा है, गाड़ियां नेपाल जा रही है। नेपाल में आईसीपी निर्माण को लेकर भारतीय सीमा में मालवाहक ट्रकों की करीब 18 किमी लंबी कतार लग गयी। जिसको देखते हुए भारत और नेपाल दोनों देशों के कस्टम अधिकारियों ने आपस में विचार विमर्श कर आपसी सहमति से ट्रकों के लंबी कतार को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए दोनो देशों के अधिकारियों के निर्णय के बाद बुधवार रात 11 बजे तक नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रक रवाना हुएं हैं। नेपाल पार्किंग में जगह मिलने पर आगे भी समय सीमा बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply