दिल्ली। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने एक बार फिर करिश्मा दिखाते हुए पाकिस्तानी टीम को ढेर कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विश्व कप 2023 के सबसे बड़े मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तानी टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने को चुनी और पाकिस्तानी टीम महज 191 रन पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी भारतीय टीम ने 30.3 ओवर में ही 3 विकेट गवाकर जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में उच्च स्थान हासिल कर लिया।
टॉस जीत कर भारत ने किया गेंदबाजी करने का निर्णय
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि “ओस महत्वपूर्ण कारक हो सकता है और इसे ध्यान में रखते हुए हम सर्वप्रथम गेंदबाजी करना चाहेंगे।ईशान की जगह शुभमन गिल वापस आ गए हैं।ईशान का नहीं खेलना काफ़ी दुर्भाग्य की बात है मगर हमारे भरतीय खिलाड़ियों ने उनके महसूस ना होने दी। गिल पिछले एक साल से हमारे लिए विशेष खिलाड़ी रहे हैं, खासकर इस मैदान पर क्यूंकि उनके फैंस चाहते थे कि वो इस मैच में अपना प्रदर्शन करें,वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म का कहाना था उन्होंने दो मैच जीते है उन्हें भी पहले गेंदबाजी ही करनी थी। इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।ये विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की 8वीं टक्कर है।इससे पहले सभी सातों मैच भारत ने जीते हैं।इस मैच के लिए स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शक मौजूद थे।
आईये मैच को जाने विस्तार से
सर्वप्रथम गेंदबाजी करते हुए उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती ओवरों में कुछ खास प्रदर्शन नही दिखाया मगर शुरु में महंगे साबित होने के बाद मोहम्मद सिराज ने अबदुल्ला शफीक को पवेलियन भेज दिया है जो महज़ 20 रन बनाकर चल दिए,मगर कुछ देर बाद पाकिस्तानी टीम ने अपने दूसरे विकेट के रूप में ओपनर इमाम उल हक़ को खो दिया जो महज़ 36 रन बनाकर हार्दिक पंड्या के शिकार हुए। दबाव में पड़ी पाकिस्तानी टीम को मोहम्मद रिज़वान और कप्तान बाबर आज़म ने समझदारी से सँभालते हुए 82 रन बनाए मगर तीसवे ओवर में मोहम्मद सिराज ने इस साझेदारी को तोड़ते हुए कप्तान बाबर आज़म को चलता किया जो 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलके चलते बने।पाकिस्तानी टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पे 155 हो चुका था मगर दबाव में पड़ी पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, बाबर के बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। पाकिस्तानी मिडल ऑर्डर आज नहीं चल सका।मोहम्मद रिज़वान 49 बनाकर जसप्रीत बुमराह के इन कटर का शिकार हुए। उसके बाद सऊद शकील महज़ 6 रन बनाकर कुलदीप यादव के हाथो अपना विकेट दे बैठे। सऊद शकील अभी गए ही थे कि इसी ओवर में बल्लेबाजी करने आए इफ्तिकार अहमद सिर्फ 4 रन बनाकर कुलदीप की मिस्ट्री स्पिन का शिकार हुए।दूसरी ओर बल्लेबाजी करने आए पाकिस्तानी ऑल राउंडर शादाब खान भी 2 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के शिकार हुए।बल्लेबाज़ी करने आए मुहम्मद नवाज़ 4 रन बनाकर हार्दिक पंड्या के दूसरे शिकार हुए।आख़िरी क्षणों में बल्लेबाज़ी करने उतरे हसन अली ने 12 रन बनाए और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 2 रन बनाए। हसन अली रविन्द्र जडेजा के शिकार हुए तो वहीं दूसरी ओर ग्यारवे नम्बर पे बल्लेबाज़ी करने उतरे हारिस रऊफ महज़ 2 रन बनाए और रविंद्र जडेजा के शिकार हुए। मैच के 42.5 ओवर में ही पाकिस्तानी टीम महज़ 191 रनों पर ही सिमट गई।
जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन ने दिलाया उन्हें मैन ऑफ द मैच
टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही सिर्फ ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।
मैच जीतने के लिए भारतीय टीम के सामने 192 रनों का आसान टारगेट था। इसके जवाब में 30.3 ओवरों में ही 3 विकेट गवाकर मैच अपने नाम कर लिया। 63 गेंदों पर सबसे ज्यादा 86 रनों की धांसू पारी खेली है टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के मारें, जिसके साथ अंतराष्ट्रीय एक दिवसीय मुकाबलों 300 छक्के लगाने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं।
रोहित के अलावा केएल राहुल ने नाबाद 19, श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53, विराट कोहली ने 16 और शुभमन गिल ने 16 रन बनाए। पाकिस्तान सें कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी नहीं हो सका। तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को रोहित शर्मा और शुबमन गिल के रूप में 2 और हसन अली को विराट कोहली के रूप में 1 सफलता मिली।जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को भारत और बांग्लादेश के साथ होगा।