पंजाब/पटियाला। समाज सेवक पुनीत गुप्ता के पिता जीवन गुप्ता ने शनिवार को पिंगलवाड़े में जाकर मरीजों के साथ अपना जन्म दिन मनाया। इस मौके पिंगलवाड़े के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह ने भी उनको बधाई दी। यहां यह वर्णनीय है की पुनीत गुप्ता और उन के पिता जीवन लाल गुप्ता की तरफ से समाज सेवा के क्षेत्र में अहम काम किया जाता है।
इसमें पिंगलवाड़े के मरीजों के अलावा सरकारी राजिंदरा अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों, थैलासीमिया पीड़ित बच्चों की मदद करने के अलावा वातावरण के क्षेत्र में और सड़क हादसों को रोकने के लिए रिफैक्लटर आदि लगाते हैं। इस मौके जीवन गुप्ता और पुनीत गुप्ता ने कहा की सभी के साथ खुशी बांट कर दुगनी होती है और हमें सभी को चाहिए कि हम अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निकाल कर जरूरतमन्दों की सेवा में लगाएं।