• Wed. Aug 26th, 2026

आयुर्वेद कॉलेज में हुआ व्याख्यान का आयोजन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस, आयुर्वेद कालेज में महायोगी मत्स्येन्द्रनाथ इकाई एवं महायोगी आदिनाथ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती के साथ ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आचार्य साध्वी नन्दन पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, महंत दिग्विजय नाथ एवं महंत अवेद्यनाथ के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ जी दूरदृष्टा संत होते हुए एक कुशल राजनीतिज्ञ, महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की बुनियाद रखी और शैक्षिक गतिविधियों के द्वारा राष्ट्रीय विचारधारा के साथ भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए चिंतित रहे। व्याख्यान में बीएएमएस के प्रथम एवं द्वितीय व्यवसायिक सत्र के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। संचालन बीएएमएस छात्रा कोमल गुप्ता, आभार ज्ञापन डाॅ गोपी कृष्णा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डाॅ प्रज्ञा सिंह एवं महायोगी मत्स्येन्द्रनाथ इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ जशोबन्त डनसना ने किया।

पोस्टर व कुकिंग विदआउट फायर प्रतियोगिता आयोजित

इसी क्रम में ’’हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद’’ विषय पर पोस्टर और कुकिंग विदआऊट फायर विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल त्रिपाठी ने प्रथम, प्रितान्जली द्वितीय एवं पल्लवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुकिंग विदआउट फायर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इश्वरचन्द समूह, द्वितीय आशमा समूह एवं तृतीय स्थान हिमांशु समूह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डाॅ. मन्जूनाथ एनएस के साथ सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply