• Sat. Aug 22nd, 2026

कमलापुरी दर्पण पत्रिका का विमोचन करते महंत चिन्मयानंद जी महाराज व अन्य लोगों

गोण्डा। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की ओर से रविवार को कटरा कुटी धाम पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान धाम के महंत चिन्मयानंद जी महाराज ने “कमलापुरी दर्पण” पत्रिका का विमोचन भी किया।कमलापुरी वैश्य समाज को मजबूती प्रदान करने व समाज के ग़रीब –असहाय बहन बेटियों के सामूहिक विवाह कराने की बात कही गई।इस मौके पर कमलापुरी दर्पण पत्रिका के संपादक राजेंद्र कमल ने कहा कि अगर समाज के ग़रीब बहन–बेटियों का सामूहिक विवाह आयोजित होता है तो बस्ती जनपद के परशुरामपुर इकाई की तरफ़ से 51 हज़ार का सहयोग दिया जाएगा।

चौरी प्रधान आशीष गुप्ता ने कहा कि हमारे तरफ एक लाख इक्यावन हज़ार का सहयोग दिया जाएगा।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदीन गुप्ता ने कहा कि समाज के हर एक व्यक्ति को बराबर का सम्मान और अधिकार प्राप्त हो,देश के हर प्रांत में कमलापुरी समाज का एक धर्मशाला बने इसका भी प्रयास जारी है।जन सहयोग से ही संगठन सफलता की ओर बढ़ सकेगा।पदाधिकारियों के संबोधन के बाद गुलाल तथा फूलों की होली खेली गई।

कमलापुरी वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न

जिसमें बच्चे,बड़े,बूढ़े तथा महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा पुष्प वर्षा कर होली खेली गई।दिन के 11 बजे से शुरू हुए इस समारोह में शाम क़रीब पांच बजे तक भीड़ जुटी रही।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदीन गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत कुमार उर्फ ज्ञान कमलापुरी,ब्लॉक प्रमुख केके सिंह,परशुरामपुर से श्रवण कमलापुरी,विनोद गुप्ता,रवि गुप्ता,रिंकू गुप्ता,अखिलेश कमल,राजेंद्र कमल,विकास कमल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply