आनंद शुक्ला
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालय पर शुरू हुई।मतगणना स्थल पर एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र,सीओ कलवारी विनय चौहान,थानाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह भारी फोर्स के साथ मतगणना कराने मे जुटे रहे।दुबौलिया ग्राम पंचायत मे कुल 1504 मते पडे थे।ग्राम पंचायत दुबौलिया मे महिमा सिंह पत्नी अनिल सिंह के सर जीत का सेहरा बधा।उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी किस्मतुल को 242 मतो से हराया।तीन बूथो की मतगणना का परिणाम करीब साढे दस बजे घोषित हुआ।महिमा सिंह पत्नी अनिल सिंह को 832मत मिले।वही उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी किस्मतुल को 590मत मिले।तो वही राम जतन को मात्र एक मत व रामजियावन को भी एक मत से संतोष करना पडा।
राधिका को छः मत तो शिवेंद्र गुप्ता को 33मत मिले।तो 35 अवैध मत पडे।वही इसके बाद शुरु हुई रानीपुरलाद ग्राम पंचायत की मतगणना मे मीरा देवी विजयी घोषित हुई।रानीपुरलाद ग्राम पंचायत मे कुल 1175 मत पडे थे।जिसमे मीरा देवी 465 मत पाकर विजयी घोषित हुई।अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज को 80मतो हराया।सरोज को 385मत प्राप्त हुए।मुकुल को 36 व सदानंद को 282 मत मिले।तो वही 7 मत अवैध पडे।दोनो नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को रिटर्निंग अफसर लालजी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।

रानीपुरलाद से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मीरा देवी को जीत का प्रमाण पत्र देते आरओ
पुलिस ने अपनी सुरक्षा मे लेकर दोनो विजयी प्रत्याशियों को सुरक्षा के साथ उनके घरो तक पहुंचाया।ब्लॉक मुख्यालय के बाहर अबीर गुलाल उडाकर जीत का जश्न मनाया।एसडीएम व सीओ ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को विजय जूलूस नही निकालने की सक्त हिदायत दी।