• Fri. Aug 21st, 2026

मानव तस्करी के आरोप में लंबे समय से वांछित सूची में शामिल नेपाली मूल का अमेरिकी नागरिक मृदुल उर्फ हस्त गौतम भारतीय सीमा सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे से गिरफ्तार

उमेश तिवारी

नेपाल। पुलिस के मानव तस्करी जांच ब्यूरो ने भारत नेपाल सीमा से सटे बेलहिया बाजार में मानव तस्करी में सक्रिय एक आरोपी नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। मृदुल उर्फ हस्त गौतम को सीमा के बेलहिया बाजार से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह भारत में घुसने की फिराक में था।

नेपाल पुलिस के मुताबिक लंबे समय से वांछित सूची में शामिल नेपाली मूल का अमेरिकी नागरिक गौतम टेक्सास में रहकर नेपालियों को अमेरिका में अवैध प्रवेश दिलाने में पिछले काफी दिनों से सक्रिय था। दिव्यांग होने के कारण गौतम व्हील चेयर का उपयोग करता है। वह नेपाल के रुकुम पूर्व के सिस्ने का गांव निवासी है।नेपाल पुलिस के मुताबिक इसकी लाखों रुपये वसूल कर अमेरिका भेजने के अवैध कारोबार में सक्रिय भूमिका पाई गई है। सूत्रों के मुताबिक यह नेपाल पैरा ओलंपिक कमेटी का महासचिव भी था इस लिए उसे अमेरिका जाने का मौका मिला। वहां से लौटने के 9 साल बाद वह ऑन लाइन अराइवल वीजा लेकर सिंगापुर पहुंचा और वहां से वह मैक्सिको से लैटिन अमेरिकी देश बेलीज के रास्ते अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल हुआ और शरणार्थी आवेदन जमा करने के बाद अमेरिकी नागरिक बन गया। जांच ब्यूरो के मुताबिक हाल ही में वह नेपालियों को अमेरिका में ठहराने के लिए दुबई, थाईलैंड, फिलीपींस, जाम्बिया, सिंगापुर, हांगकांग और अन्य देशों में ले जाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मानव तस्करी, तस्करी और संगठित अपराध के 5 मामले दर्ज किए हैं और उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान बहादुर बिस्ता के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि गौतम ने अब तक 200 से अधिक नेपालियों को अवैध रूप से अमेरिका पहुंचाया है। नेपाल पुलिस के सूत्रों के अनुसार इस विषय पर भी जांच चल रही है कि कहीं यह भारत का रास्ता प्रयोग कर मानव तस्करी तो नहीं कर रहा था।

Leave a Reply