अयोध्या। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी राम नगरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर रहे हैं, जिससे देश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। रामलला के दर्शन को आने वाले पर्यटकों को कोई समस्या ना हो, इसके लिए मोदी-योगी सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इसी क्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के दर्शन नगर स्टेशन के पुर्नविकास की वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास की वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखी।
दर्शन नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ समारोह
अयोध्या के दर्शननगर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह शामिल हुए। इसमें नये स्टेशन भवन का निर्माण व पोर्टिको होगा। स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, कैफेटेरिया एवं रिटेल सुविधाएं, आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के कम से कम दो स्टाल, एग्जीक्यूटिव लाउंज एवं व्यवसायिक बैठकों के लिए स्थान व लाकर रुम होंगे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दर्शननगर रेलवे स्टेशन बनेगा
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दर्शननगर रेलवे स्टेशन बनेगा। विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण करके यहां यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बाराबंकी अयोध्या अकबरपुर जफराबाद रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या को जोड़ने वाले सभी मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या आने वाले समय में देश के विकसित व सुन्दर शहर में एक होगा।
9 वर्षों से भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया चल रही
मोदी सरकार के नए भारत के स्वप्न को साकार करते हुए, पिछले 9 वर्षों से भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतर्गत, आधारभूत ढांचे, तकनीक और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के विभिन्न प्रयास शामिल हैं । इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों की पुनर्सज्जा, नई रेलवे लाइनें बिछाने, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और यात्रियों एवं परिसंपत्तियों की संरक्षा को बढ़ाने जैसी व्यापक गतिविधियां शामिल हैं । रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास में, भारत सरकार द्वारा लागू की गई ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत देश में रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और दीर्घकालिक प्रतिष्ठानों के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं तथा इस अवसर पर स्कूली बच्चों के मध्य आयोजित निबंध लेखन ,ड्राइंग पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर किया गया।
भारत के गौरव को प्रदर्शित करेंगे
ये रेलवे स्टेशन भारत के गौरव, उसकी कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे ।‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, खुले सर्कुलेटिंग एरिया, उन्नत पार्किंग क्षेत्र, लिफ्ट, एस्केलेटर, दिव्यांगजनों के अनुकूल आधारभूत सुविधाएं, हरित और नवीनीकृत ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण-अनुकूल इमारतें शामिल हैं। कार्यक्रम के अगले चरण में प्रधान मंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का शुभारम्भ करते हुए इसकी आधार शिला रखी गयी एवं उन्होंने संबोधन प्रस्तुत किया।
लखनऊ मंडल के 15 स्टेशन होंगे समृद्ध
अमृत भारत स्टेशन योजना’ के योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में लखनऊ मंडल के 15 स्टेशनों अमेठी 22.7 करोड़, दर्शन नगर 21.9 करोड़ ,बाराबंकी जं. 33.4 करोड़, भदोही जं. 22.2 करोड़, जौनपुर जं० 38.7 करोड़, शाहगंज 20.3 करोड़, जंघई 28.4 करोड़, उतरेटिया 36.0 करोड़, प्रतापगढ़ 32.6 करोड़, प्रयाग जं० 38.6 करोड़, फूलपुर 21.4 करोड़, रायबरेली 40.7 करोड़, सुल्तानपुर 36.9 करोड़, उन्नाव 29.8 करोड़ एवं काशी 350 करोड़ से पुनर्विकसित करके अत्याधुनिक बनाये जायेंगे।