• Fri. Aug 21st, 2026

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले के 61 ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मीरजापुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “मेरी माटी – मेरा देश” अभियान के तहत जिला के सभी ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के 61 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । जिसमें मझवां विधानसभा के सिटी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरजीमुकुन्दपुर के ग्राम पंचायत भवन व नगर पालिका परिषद मीरजापुर के गणेशगंज वार्ड में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह रहे ।

भाजपा जिलाध्यक्ष आये हुए सभी ग्रामवासियों व नगर वासियों का अभिनन्दन करते हुए बताया कि आज प्रत्येक ग्राम सभाओं व वार्डों के हर घर से एक चुटकी मिट्टी व एक चुटकी चावल संग्रह कर कलश में भरा जायेगा, साथ में प्रत्येक गाँव / वार्ड में आजादी के 75वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाना है तथा गांव के सरकारी विद्यालय या पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री जी के संदेश का शिला फलक लगाया गया । तथा गांव के ग्राम वासियों के साथ पंच प्रण में “विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य हो, गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो, और अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना हो” की प्रतिज्ञा लिया गया । तत्पश्चात् मण्डल अध्यक्ष सुजीत सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि बृजभूषण सिंह ने ग्राम पंचायत में घर – घर से एक चुटकी मिट्टी तथा एक चुटकी चावल कलश में इकट्ठा किया गया । इस अभियान के संयोजक मंडल महामंत्री / ग्राम प्रधान बरजीमुकुन्दपुर जवाहर लाल मौर्य रहे।

उक्त अभियान में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी सिटी दक्षिणी संतोष शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, संजय यादव, भावेश शर्मा, दशरथ चौहान, लालचन्द, शकुन्तला मौर्या, अनवर अली के साथ – साथ सैकड़ों ग्राम सभा व वार्डों के गणमान्य उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।

Leave a Reply