• Mon. Oct 5th, 2026

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद अयोध्या का पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन सम्पन्न

अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन अयोध्या की धरती पर फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव सभागार अयोध्या में सम्पन्न हो गया। जिसमे एल वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश एवं महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अकादमी रहे। अध्यक्षता सौरभ कुमार प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने किया। एल वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश एव महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अकादमी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक चेतना जागरण का काम बहुत ही बड़ा कार्य हैं। व्यक्ति को आत्म चिंतन करने की जरूरत हैं। प्रेम का समबाद करना होगा। जो व्यक्ति स्वार्थ, लोभ तथा गलत मे लिप्त है न अपना उद्धार करने सकते समाज का विकास।

जातिवाद,परिवारवाद, करते है बाहरी आवरण बदल लेने से पवित्र नही हो जाते हैं।कर्मयोगी होना चाहिए। तभी समाज का विकास करते सकते हैं। बहुत सारे चैलेंज हैं। ईमानदारी के साथ कर्मयोगी बनकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। लोक चेतना जागरण का काम करना होगा।सौरभ कुमार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन आज प्रदेश मे बडे पत्रकार संगठन के रूप में उभरा हैं। 75 जनपदो मे ग्रामीण समाज हित मे कार्य कर रहा है। जनता की आवाज उठा रहा है। ग्रामीण से लेकर शहर तक फैला हुआ है। विशाल वट-वृक्ष की तरह फैला हुआ हैं। जिसकी रीढ मजबूत है। देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गांधी जी जैसे लोगो ने लोक चेतना जागरण का काम किया। भारत का हृदय कार्य जनो से होता हैं। हमारी कलम कैसे चलती है यह बात कलम पर निर्भर है। विचार सकारात्मक होना चाहिए। अन्धेरा होने पर प्रकाश करना चाहिए पत्रकार की भूमिका होती है। पत्रकारिता वह हैजो सुचिता को बनाए रखने के गुण पर निर्भर करती हैं।

इस अवसर पर संगठन द्वारा संकलित स्मारिका ग्राम्य गौरव का विमोचन किया गया। अतिथियो को अगर वस्त्र, स्मृति चिह्न भेट किया गया।सम्मेलन मे झांसी से लेकर बलिया तक के पत्रकारो ने भाग लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने समारोह में आये हुए अतिथियो का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।‌ शकर देव तिवारी, सरवन द्विवेदी नरेश सक्सेना आदि ने सम्मेलन को सम्बोधित किया। समारोह मे आगरा झांसी प्रयागराज आजमगढ देवीपाटन अलीगढ कानपुर चित्रकूट बस्ती लखनऊ वाराणसी विन्ध्याचल आदि मण्डल व जनपद के पत्रकारो ने भाग लिया।

Leave a Reply