आगरा। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है, और इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। 41वें बर्थडे के खास मौके पर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। वहीं, फिल्म का टीजर देख लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और टीजर की जमकर तारीफ की जा रही है और रणबीर कपूर के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस संदर्भ में शॉर्ट फ़िल्म निर्माता निर्देशक सावन चौहान ने कहा कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है। वो आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एनिमल के मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देने का फैसला किया और बहुत लम्बे इंतजार के बाद रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का धुआंधार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में जो चीज दिखाई गई है। उसके मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में एक्शन, रोमांच और थ्रिल तीनों चीज देखने को मिलेंगी। यह रणबीर कपूर की इस साल की दूसरी फिल्म है। वहीं फिल्म एनिमल के टीज़र को देखने के बाद लोग रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रणबीर कपूर बड़े होकर एक खतरनाक गैंगस्टर बनते हैं और फिर उसका सामना भगवान यानी कि बॉबी देओल से होता है। यह फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 2 मिनट 26 सेकंड के टीजर में खूंखार रणबीर कपूर और बॉबी देओल को देख आप कांप उठेंगे। इस टीजर में अपनी दमदार एक्टिंग से एक्टर ने लोगों को काफ़ी हैरान कर दिया है। इस टीजर में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग हैरान हो गए हैं। इस फिल्म का जबरदस्त टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आपका दिल उत्साह से भरने वाला है। अगर कहा जाए कि ये रणबीर कपूर की सबसे इंटेंस परफॉरमेंस होने वाली है तो गलत नहीं होगा। टीजर में आप रणबीर कपूर को संत कबीर का दोहा बोलते सुनेंगे। वो तोड़फोड़ मचाते और किसी चीज की तलाश करते हुए कहते हैं- बुरा जे वेखण मैं गया, बुरा ना मिलेया कोय। जे मैं आपों देखेया, मुझतो बुरा ना कोय। इस डायलॉग से साफ है कि फिल्म में सबको जिससे डरने की जरूरत है, वो कोई और नहीं बल्कि इसके हीरो या कहें एंटी-हीरो रणबीर कपूर खुद हैं। ये कहानी एक पिता और बेटे के बॉन्ड को दिखाएगी, जो खून से बना है और खून से ही गहरा हुआ है। इस फिल्म में रणबीर की टक्कर बॉबी देओल से होगी। टीजर में आपको बॉबी के धांसू किरदार की झलक मिलती है। कुछ सेकंड के लिए पर्दे पर आए बॉबी देओल बिना कुछ कहे सिर्फ इशारों इशारों में आपका दिल जीत लेंगे। ‘एनिमल’ में अनिल कपूर एक्टर रणबीर कपूर के पिता के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हीरो रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड गीतांजलि के किरदार में हैं।
श्री चौहान ने आगे कहा कि फिल्म एनिमल के टीजर के आखिर में बॉबी देओल की भी खुखर और खतरनाक झलक दिखाई गई है। बॉबी देओल को लुक देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल एकदम खूंखार अवतार में दिखे। फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। टीजर एकदम ऐसा है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। टीजर में रणबीर कपूर ने एकदम चौंका दिया है। टीजर में वह खतरनाक एक्शन करते भी नजर आ रहे हैं। कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी फिल्मों को बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म धुआंधार होने वाली है। ये बात इस टीजर से साफ हो गई है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है और इसमें भरपूर एक्शन है, जो किसी की दिल की धड़कनें तेज कर सकता है। बस अब इंतजार 1 दिसंबर का है, जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर के लुक ने लोगों को चौंकाया हैं। 2 मिनट 26 सेकंड के टीजर की शुरुआत थप्पड़ों की बरसात से होती है। टीजर में अनिल कपूर फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर को दनादन थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं और वहीं रणबीर आराम से बैठकर थप्पड़ खाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर एक दबी सी मुस्कराहट भी नजर आ रही है। इसके बाद गुस्सा दिखाते हुए अनिल कपूर चिल्लाते हुए पत्नी को आवाज देते हैं और बोलते है कि हमने क्रिमिनल पैदा किया है। इसके बाद दूसरे सीन में दिखाया जाता है। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। जब से बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का ऐलान हुआ था तब से ही लगातार वह सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर का जो लुक जारी किया गया था, उसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड हैं। और रणबीर कपूर के फैंस को उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल लोगों को फिल्म का टीजर बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म का टीजर देख लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और टीजर की जमकर तारीफ की जा रही है।