• Fri. Aug 21st, 2026

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का हुआ जोरदार स्वागत

ByJyoti Nishad

Sep 29, 2023

बस्ती। भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद गुरुवार को जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र रुधौली विधानसभा क्षेत्र में आए। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मनपुर, जिनवां, सल्टौवा, कनेथू, पचमोहनी, सोनहा, भानपुर तथा रामनगर ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।         

सोनहा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। स्वागत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित और आगामी लोकसभा 2024 चुनाव में पुनः पार्टी का ध्वज लहराने के लिए सक्रिय रहने को कहा। सोनहा बाजार में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा तथा सुधाकर पांडेय नीरज के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा आमजनमानस ने जोरदार स्वागत किया। यहाँ भाजपा नेता सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, रामभारत यादव, संतोष पांडेय, आनंद शुक्ल, उमाकांत शुक्ल, प्रमोद प्रजापति, फूलराम वर्मा, आशुतोष शुक्ल, गगन पांडेय, पप्पू सोनी, श्याम नाथ चौधरी, विश्वनाथ पासवान, अरविंद चौरसिया, अखिलेश पांडेय बंटू, विवेकानंद शर्मा, विशाल दुबे, रौनक दुबे, गौरीशंकर, रामतौल निषाद, आकाश चौधरी, दिलीप पांडेय, सूर्यभान पाल, आशीष चौधरी, संतोष मोदनवाल, जूनियर निषाद, विजय पांडेय आदि ने अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Leave a Reply