बस्ती। सोनहा पुलिस द्वारा हत्या करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर पत्नी के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।सोनहा पुलिस ने स्थानीय थाने पर हत्या करने के सम्बन्ध में बीते बुधवार को पंजीकृत मुकदमा संख्या 227/2023 धारा 302 से सम्बंधित अभियुक्त थाना क्षेत्र के रामपुर मुंडरी निवासी महेश चौहान पुत्र त्रिभुवन को मुखबिर खास की सूचना पर 24 घंटे के अन्दर गुरुवार को समय करीब 13:30 बजे भीरिया बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। बीते 14सितम्बर को थाना सोनहा पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर मुंडरी अंतर्गत एक महिला फूला देवी पत्नी महेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी है, जिस पर थाना सोनहा पुलिस द्वारा मृतका के शव को नियमानुसार पुलिस कब्जा में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। बुधवार को मृतका के भाई द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र व मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट सिर में आई चोटों के कारण के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपी पति महेश चौहान पुत्र त्रिभवन द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी बार-बार लड़ाई-झगड़ा करती थी व घर से भाग जाने की धमकी देती रहती थी जिसके कारण वह तख्त से बार-बार उसका सिर लड़ाकर मार रहा था जिससे उसके सिर में लगे चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई | गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह , अपराध निरीक्षक दयानंद यादव, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र दुबे, कांस्टेबल करमजीत यादव, महिला आरक्षी कुमारी प्रिया शामिल रहे।
पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार