दिल्ली। सहायक निर्देशक के साथ अभिनय के दुनिया मे निर्माता और निर्देशक के पसंदीदा बने रवि तिवारी। भोजपुरी सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक फिल्मो में बतौर सहायक निर्देशक का कम कर चुके है सहायक निर्देशक रवि तिवारी और बहुत सी फिल्मो में अपने खलनायकी अभिनय से दर्शको के दिलो पे जगह बना लिए है।

अभी हाल में ही निर्देशक राकेश तिपाठी के फिल्म’ मांग भरो सजना’ में अभिनेता राहुल शर्मा के अपोजिट खलनायकी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रवि तिवारी सहायक निर्देशक के साथ फिल्म में अभिनय का शानदार तड़का लगाएं है। बात करे तो सहायक निर्देशक का काम में काफी ज्यादा लोड होता है उसके वाबजूद फिल्म में एक्ट करना काफी भावुक वाली बात होती है।

फिल्म’ माँग भरो सजना’ के निर्देशक राकेश त्रिपाठी है। निर्माता प्रदीप के शर्मा है। फिल्म के मुख्य भूमिका में राहुल शर्मा , मेघा श्री , कुणाल सिंह , देव सिंह , के के गोस्वामी , प्रकाश जैस , विनीत विशाल , मटरू , रवि तिवारी , शम्भू राणा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।