• Fri. Aug 28th, 2026

पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लूट के आरोपी गिरफ्तार, मामले का हुआ खुलासा

बस्ती। जिले के परसरामपुर पुलिस व एसओजी टीम बस्ती व टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में परसरामपुर क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को एक अदद मोबाइल, रूपये 4,500 एवं लूट में शामिल बिना पंजीकृत दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

परसरामपुर पुलिस एसओजी टीम व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना परसरामपुर क्षेत्रान्तर्गत बैजलपुर से जगन्नाथपुर जाने वाले रोड पर जियनापुर के पास हुए मोबाइल व रुपये 12 हजार नगद के लूट के सम्बन्ध में थाना परसरामपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 260/2023 धारा 392 व 506 से संबंधित अभियुक्तों थाना क्षेत्र के मिश्रौलियाधीश निवासी अजय वर्मा पुत्र चन्द्रिका प्रसाद वर्मा , बिन्द कुमार शर्मा पुत्र श्याम नरायन शर्मा व राज प्रताप वर्मा पुत्र राम जनक वर्मा को मुखबिर सर्विलांस सेल बस्ती की सूचना पर रविवार को समय 10:00 बजे श्रृंगीनारी से हर्रैया जाने वाले मार्ग पर पुलिया से एक अदद मोबाइल, रुपये 45 सौ नगद व लूट में शामिल बिना पंजीकृत दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती भेजा गया।

बता दें कि बीते 9 अगस्त को शीतला प्रसाद पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम जगन्नाथपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती द्वारा थाना परसरामपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह अपनी श्रृंगीनारी बाज़ार में स्थित जनसेवा केंद्र व मोबाइल की से बीते सात अगस्त को समय करीब 19:20 बजे बंद करके दूकान से रुपये करीब 12 हजार नगद व एक मोबाइल लेकर घर जा रहा था कि रास्ते में जियनापुर के पास सुनसान स्थान पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों के मुझे रुकने को कहने पर जिन्हें अपना समझकर रुक गया।

जोकि उक्त दोनों व्यक्ति मेरी गाड़ी की चाभी लेकर गाड़ी की डिग्गी में रखे रुपये 12 हजार व मोबाइल निकालकर धमकी दिया कि चुपचाप चले जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा, जिस पर थाना परसरामपुर पर मुकदमा संख्या 260/2023 धारा 392 व 506 पंजीकृत कर विवेचना के दौरान गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सम्बंधित अभियुक्तों गिरफ्तार कर न्यायलय रवाना किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक-07.08.2023 की शाम को हम तीनों लोग आप लोगों द्वारा पकड़े गए मोटरसाइकिल से श्रृंगीनारी बाजार में शीतला प्रसाद के दुकान के आस-पास घूम-घूम कर उस पर नजर रखे थे कि जब वह अपने डिग्गी में कागज के थैले में कुछ मोड़कर रखकर फिर दुकान के अन्दर चला गया।

जिसे घर जाते समय हम लोग दो मोटरसाइकिल जिसमें 03-राज प्रताप वर्मा बजाज सिटी 100 से व हम दोनों हीरो स्पलेण्डर प्लस से पीछा करते हुये बैजलपुर से जगन्नाथपुर जाने वाले रोड पर सूनसान व झाड़ी देखकर राज प्रताप वर्मा अपने मोटरसाइकिल से शीतला प्रसाद से आगे बढ़ गया।

तब हम दोनों लोगों ने शीतला प्रसाद को रूकने को कहे जिस पर उसके रुकने पर हम लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल से उतर कर उसके पास जाकर उसकी मोटरसाइकिल की चाभी लेकर डिग्गी में रखे थैले को निकालकर उनको डराते हुए कि यदि पीछे देखोगे तो तुम्हें गोली मार देंगे, जिस पर वह अपनी मोटरसाइकिल को ढुगराते हुये पैदल ही आगे जाने लगे, जिसके कुछ दूर जाने के उपरांत पश्चात हम लोग दुसरे रास्ते से चले गए थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर रामेश्वर यादव, एसएसआई श्याम मोहन त्रिपाठी , प्रभारी एसओजी टीम गजेन्द्र प्रताप सिंह , प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त, प्रभारी चौकी सिकंदरपुर उमेशचन्द्र वर्मा सहित शामिल रहे।

Leave a Reply