• Wed. Aug 26th, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर दो युवकों के पास से 55 लाख रुपए बरामद, दोनों युवक पिट्ठू बैग में रखे हुए थे रुपए 

ByJyoti Nishad

Oct 10, 2023

 

उमेश तिवारी महाराजगंज।उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (डीडीयू जंक्शन) पर जीआरपी और आरपीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। यहां चेकिंग के दौरान 55 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। टीम ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है।

बताते चलें कि फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर हर स्टेशन पर चेकिंग चल रही है। इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग चल रही थी। खबर के मुताबिक जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो युवकों के हाथ में पिट्ठू बैग देखा। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। इसमें उनके बैग में पांच-पांच लाख रुपए के 11 बंडल यानी 55 लाख रुपए मिले। बंडलों पर हरे रंग का टेप भी चिपका हुआ था ताकि नोट आसानी से दिखाई ना दे।

रिपोर्ट के मुताबिक एक युवक का नाम विशाल यादव है जो महाराष्ट्र के सांगली जिले का रहने वाला है, वहीं दूसरे युवक का नाम रविंद्र मंडल है जो महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीडीयू जंक्शन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 12 पर मिले हैं। उन्होंने कहा कि

विशाल और रविंद्र के बैग में 55 लाख रुपए मिले, लेकिन जब उनसे इस रकम के संदर्भ में पेपर मांगे गए तो उनके पास कोई पेपर नहीं थे। इस मामले में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों का कहना है कि वो ज्वेलरी का काम करते हैं और टैक्स बचाने के लिए यह पैसा ले जा रहे थे।

बता दें कि इससे पहले 7 अक्टबूर को भी पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष जंक्शन पर चेकिंग के दौरान 15 लाख रुपए बरामद किए गए थे। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी थी। युवक का नाम हिमांशु है और वो मैनपुरी का रहने वाला है। उसके बैग में 500-500 रुपए की गड्डी मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक हिमांशु बिहार के गया से 15 लाख रुपए लेकर दिल्ली जा रहा था।

Leave a Reply