• Fri. Aug 21st, 2026

Share Market अचानक आई भारी गिरावट, Sensex 551 अंक टूटा

ByJyoti Nishad

Oct 19, 2023

दिल्ली। आज जहां सेंसेक्स करीब 551.07 अंक की गिरावट के साथ 65877.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 140.40 अंक की गिरावट के साथ 19671.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,843 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,461 शेयर तेजी के साथ और 2,240 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 142 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 290 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 27 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 275 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 221 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 83.26 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर

सिपला का शेयर करीब 37 रुपये की तेजी के साथ 1,210.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 133 रुपये की तेजी के साथ 5,677.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

टाटा मोटर्स का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 668.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

सन फार्मा का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 1,153.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 1,356.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज के टॉप लूजर

बजाज फिनांस का शेयर करीब 226 रुपये की गिरावट के साथ 7,866.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 1,628.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एनटीपीसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 242.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एक्सिस बैंक का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 992.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 1,519.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply