• Tue. Oct 6th, 2026

कप्तानगंज विकासखंड में हुई विशेष गोष्ठी जनप्रतिनिधियों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं उनके सीघ्र समाधान की मांग

ByRK Maurya

Nov 7, 2025
Rk.Maurya

सड़क, नाली, जल व स्वच्छता पर रही विशेष चर्चा, सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पास

 

बस्ती। कप्तानगंज विकास खंड में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व अधिकारी मौजूद रहे।

 

विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा

बैठक में क्षेत्र के सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जल आपूर्ति और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

क्षेत्र पंचायत सदस्य राम आशीष सोनकर ने क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने की मांग रखी, जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने प्रस्ताव पारित किया।

 

जनप्रतिनिधियों ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय ने कहा कि पारित सभी प्रस्तावों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

 

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।

 

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, जसराम चौधरी, सत्यदेव राम, रामआशीष सोनकर, दिनेश, संजय मिश्रा, मंगलदीप, दिलीप कुमार, रामवृक्ष, सुनीता, प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष चौधरी, एडीओ (आईएसबी) नरेंद्र पांडे, ग्राम पंचायत सचिव उदितांशु शुक्ला, प्रिया शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

कप्तानगंज ब्लॉक बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

 

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक में हुई क्षेत्र पंचायत बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित, सड़क, नाली और सोलर लाइट पर चर्चा।

Leave a Reply