महराजगंज/नौतनवां। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी अपने सभासदों एवं नगर पालिका कर्मचारियों के साथ नगर पालिका कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, एवं नगर में स्थित गौशाला एवं जलकल परिसर में सफाई अभियान के तहत झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। इसके साथ ही साथ चेयरमैन श्री त्रिपाठी ने नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जी के दिखाये हुए सत्य, अहिंसा और सौहार्द के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद अनिल जयसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,धर्मात्मा जायसवाल, राहुल दूबे,मनीष शुक्ला, सुग्रीव उर्फ अभय कुमार,जयप्रकाश मद्धेशिया,अशोक सुनील जायसवाल,राकेश जायसवाल एवं प्रमोद गौतम सहित नगर पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। समाजसेवी नन्द लाल जायसवाल ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
वहीं दूसरी तरफ आदर्श नगर पंचायत सोनौली में चेयरमैन हबीब खान अपने समस्त सभासदों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
बता दें की गांधी जयंती के अवसर पर आज सुबह आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय पर अध्यक्ष हबीब खान सहित सभी सभासद, नगर पंचायत कर्मचारी और गणमान्य नागरिक पहुंचे। अध्यक्ष ने सभी सभासदों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अध्यक्ष हबीब खान ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। आज पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव की आवश्यकता है। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर ही गांधी जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। इस अवसर पर सभासद करम हुसेन, निजामुद्दीन खान, प्रदीप नायक, सागर धवल, राजकुमार नायक,राम अचल, राजेश गुप्ता,विजय कुमार,विनय यादव, संजय कन्नौजिया, वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव तथा नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।