• Sat. Aug 22nd, 2026

किसी भी समाज की नींव उसकी भाषा व संस्कृति ही होती है: श्वेता राज सिंह

अयोध्या। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली के तत्वाधान में हर वर्ष सिंधी विषय से सार्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा की कक्षाएं चलाई जाती है, यह कक्षाएं देश भर के कई जनपदों में भिन्न भिन्न संस्थाओ द्वारा संचालित की जाती है, वर्ष 2022-23 के सत्र में जनपद अयोध्या में यह कक्षायें सिंधू लेडीज क्लब व सिंधु एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से चलाई गई थी जिसमे समाज के बच्चों, बड़ो व महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, सार्टिफिकेट कोर्स पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 30, डिप्लोमा में 41 व एडवांस डिप्लोमा में 10 बच्चों ने सिंधी विषय से पढ़ाई पूरी की, यह कक्षाएं सिंधी विषय में पारंगत व गोल्ड मेडलिस्ट सिंधी अध्यापक संत कपिल हासानी, संगीता खटवानी,हर्षा हासानी,गीत हासानी, कोमल लखमानी आदि कई शिक्षको के शिक्षण कौशल से सम्पन्न कराई गयी।

सभी कोर्स की परीक्षाएं कुछ माह पूर्व राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा सम्पन्न कराई गई थी जिसके परीक्षा फल की घोषणा समारोह पूर्वक की गई, कार्यक्रम की शुरुवात में सिंधु एडुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा संगीत खटवानी व मीडिया प्रभारी वंशिका कोटवानी के द्वारा मुख्य अतिथि एडवोकेट श्वेता राज सिंह को पाखर पहना कर की गई, सिंधु लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा किरन पंजवानी को भी उनके सहयोग के लिए पाखर पहना कर सम्मानित किया गया।

सास्कृतिक मंत्री के रूप में कनक चेनानी को पदभार दिया गया व मीडिया का प्रभार वंशिका कोटवानी व सहयोगी हर्षा रूपानी को दिया गया सभी को मुख्य अतिथि के द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर अभिनन्दन किया गया। सिंधी सार्टिफिकेट कोर्स में रितिका आहूजा प्रथम,रजनी आहूजा दृतिय व सिमरन आहूजा तृतीय स्थान पर रही, डिप्लोमा में छाया संगतानी प्रथम , लक्ष्मी लखमानी व पलक संगतानी दृतिय व सौम्या उतरानी तृतीय स्थान पर रही, एडवांस डिप्लोमा में रेशमा लखमानी प्रथम, सपना खेटपाल दृतिय व वंशिका गंगवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सिंधी समाज का नाम रोशन कीया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट स्वेता राज सिंह ने सभी प्रथम, दृतिय व तृतीय आये बच्चों का माला पहना कर व मिठाई खिला कर उत्साह वर्धन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते संस्था अध्यक्ष सुमित माखेजा ने बताया कि हर वर्ष संस्था सिंधी समाज के संरक्षण व संवर्धन के लिए सिंधी भाषा पढ़ाने का कार्य निरंतर करती रहती है, उन्होंने बताया कि हर वर्ष लगभग 100 से अधिक बच्चों को इन कोर्सो के अंतर्गत सिंधी पढ़ाने का काम किया जाता है।

मुख्य अतिथि श्वेता राज सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की नींव उसकी भाषा व संस्कृति ही होती है और संस्था का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि यह जिम्मेदारी संस्था बखूबी निभा रही है, उन्होंने किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए खुद को हमेशा समर्पित बताया । कार्यक्रम में आरती चांदनी, प्रिया वालेशा, मनोहर आहूजा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply