• Wed. Aug 26th, 2026

दो मौसेरी बहनों को एक दूसरे से हुआ प्यार,पुलिस के समझाने के बाद भी समलैंगिक विवाह पर अड़ीं

ByJyoti Nishad

Oct 7, 2023

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है।ताजपुर क्षेत्र की दो मौसेरी बहनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों अब समलैंगिक विवाह करने पर अड़ गई हैं। परिजनों ने दोनों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया,लेकिन वह नहीं मानी। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवती ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से बातचीत की और दोनों परिवारों के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस और परिजनों कई घंटे समझाने के बाद भी मौसेरी बहनें एक दूसरे से शादी करने की बात पर अड़ी रहीं।

पांच साल पहले से एक दूसरे के प्यार में मौसेरी बहनें

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की दो मौसेरी बहनें आपस में शादी करने की जिद्द पर अड़ गईं।परिजनों के विरोध करने पर एक बहन ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस के समझाने पर भी जब दोनों बहनें नहीं मानी तो पुलिस दोनों को थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक एक युवती की उम्र 31 साल है जिसे दूसरे गांव की 26 साल की मौसेरी बहन से पांच साल पहले प्यार हो गया था,लेकिन दोनों बहनों के प्यार के बारे में परिजन अंजान बने रहे।फिर अचानक एक दिन दोनों मौसेरी बहनें आपस में शादी करने की जिद्द को लेकर परिजनों के सामने अड़ गईं।

जब दोनों शादी की जिद पर अड़ गईं तो परिजनों ने दोनों को समझाकर समलैंगिक विवाह करने का विरोध किया। इस पर एक युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर ताजपुर चौकी इंचार्ज सुनील सिसौदिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों से बातचीत करने के बाद दोनों परिवारों के लोगों से जानकारी ली। पुलिस और परिजनों के कई घंटे समझाने के बाद भी मौसेरी बहनें एक साथ शादी करने की बात पर अड़ी रहीं। इसके बाद पुलिस दोनों बहनों को थाने ले गई। इस दौरान उनकी भाभी ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बहने नहीं मानी। इसके बाद दोनों को वनस्टाफ सेंटर फतेहगढ़ भेज दिया गया।

Leave a Reply