• Fri. Aug 21st, 2026

सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो अन्तर्राष्ट्रीय ट्रक चोर गिरफ्तार

बस्ती। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाये गए सीसीटीवी फोटो की मदद से 24 घंटे के अन्दर थाना पुरानी बस्ती पुलिस व सर्विलांस सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में 02 अंतर्राष्ट्रीय वाहन (ट्रक) चोरों को चोरी गए एक अदद ट्रक व घटना में प्रयुक्त एक अदद डिजायर कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर के निर्देश के क्रम में चलाये जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत लगाए गए सीसीटीवी फोटो की मदद से थाना पुरानी बस्ती पुलिस व सर्विलांस सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत चोरी हुए ट्रक के सम्बन्ध में बुधवार को पंजीकृत मु0अ0सं0 187/2023 धारा 379 से सम्बंधित अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर सय्यद ऐहतशाम अहमद उर्फ बाबू निवासी मकान नं0 549 वार्ड नं0 22 आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली व मोहम्मद आरिफ पुत्र वली मोहम्मद निवासी विशुनपुरवा थाना रुधौली को बुधवार को समय करीब 16:15 बजे 24 घंटे के अंदर थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत सिहारी गाँव स्थित पशु चिकित्सालय के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 187/2023 धारा 379 में धारा 411/ 419/ 420 की बढ़ोत्तरी कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

बता दें बुधवार को आवेदक गुल अहमद पुत्र अब्दुल वहाव निवासी ग्राम निरुद्दीन चक थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराईच (उ0प्र0) द्वारा थाना पुरानी बस्ती पर लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक-20.08.2023 को बहराईच मंडी से अपने ट्रक गाड़ी संख्या UP-51-T-4304 से माल लेकर सुरभि मील जनपद बस्ती पर लेकर आया था। दिनांक- 22.08.2023 को समय करीब 13:00 बजे गाड़ी खाली होने के उपरांत अपने खलासी/ क्लीनर व साहब खान पुत्र तनवीर अहमद खान निवासी ग्राम छावनी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराईच (उ0प्र0) के साथ मिल से बाहर आकर NH-28 के किनारे अपोलो टायर की दूकान के बगल में अपने ट्रक को खड़ा करके खाना खाने के लिए चला गया।

जहां से वापस आने के बाद देखा कि मेरा ट्रक अपने स्थान पर नहीं है। तो अपने मिलने-जुलने वालों व आस-पास के होटलों/ ढाबों/ पेट्रोल पम्पों पर तलाश करते हुए वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए काफी खोजबीन किया किन्तु मेरा ट्रक कहीं नहीं मिला जिसके सम्बन्ध में मुझे आशंका है कि मेरे ट्रक को किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया हैं।

जिस पर थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0 187/2023 धारा 379 पंजीकृत कर थाना पुरानी बस्ती पुलिस व सर्विलांस सेल टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में बुधवार को समय करीब 16:65 बजे 24 घंटे के अन्दर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पानी टंकी के पास से सम्बंधित 02 अभियुक्तों सय्यद ऐहतशाम अहमद उर्फ बाबू व मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर।

अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त सय्यद ऐहतशाम अहमद उर्फ बाबू द्वारा बताया गया कि गुल अहमद को जनता-पहचानता हूँ जोकि पुराने परिचित हैं। दिनांक- 22.08.2023 को जब ट्रक सुरभि मील से खाली हुआ तो गुल अहमद को वापसी का भाड़ा दिलाने की बात बोलते हुए कि हाईवे के किनारे कहीं गाड़ी खड़ा करके खाना आदि खाने के बाद भाड़े का इंतज़ार करना,भाड़ा दिला दूंगा।

अपने गाड़ी चालक मोहम्मद आरिफ के साथ ट्रक पर नज़र बनाए हुए था जहां पूर्व में बनाई गई योजना के अनुसार बब्बन क्रेन की दूकान से ख़रीदे गए ट्रक के फाटक लॉक को खोलने की चाभी व ट्रक को स्टार्ट करने की डुप्लीकेट चाभी की मदद से मोहम्मद आरिफ ने ट्रक के फाटक लॉक को खोलकर ट्रक को स्टार्ट कर आगे ट्रक को लेकर जा रहा था जिसके पीछे-पीछे डिजायर कार जोकि मेरे मित्र शोयब शाह की है।

चैनपुरवा ओवब्रिज के नीचे से मनौरी की तरफ मुड़ कर मनौरी से बड़ेवन होते हुये कप्तानगंज- हर्रैया से आगे चौकड़ी टोल प्लाजा से पहले ग्राम बेलाड़े शुक्ल से मुड़ कर रामजानकी मार्ग होते हुए छावनी रामजानकी तिराहे पर नवनिर्मित ओवरब्रिज को पार कर खेसुआ गाँव के एक बाग में ट्रक को ले जाकर खड़ा करवा दिया था। किंतु पुलिस के सक्रीय होने व जगह-जगह चेकिंग होने के कारण खेसुआ से लाकर सिहारी गाँव के सुनसान स्थान पर खड़ा करवा दिया जहां मेरा चालक मौजूद है जोकि ट्रक की देखभाल कर रहा है।

हम दोनों पूर्व योजनानुसार मामले के शांत होने पर मौक़ा देखकर ट्रक को मेहदांवल- कैम्पियरगंज के रास्ते वाहन को नेपाल ले जाकर बेच देते जिससे प्राप्त रुपये-पैसे को आपस में बांट लेते किंतु आप लोगों द्वारा पकड़ लिए गए ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकांत, एसएसआई कमलेश कुमार गौड़, एसआई राधारमण यादव सहित लोग शामिल रहे।

Leave a Reply