मखौड़ा संदेश तहसील प्रभारी राजेश सिंह “सूर्यवंशी” हर्रैया।
हर्रैया। श्रावण मास में शिवभक्तों के लिए कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। अयोध्या के सरयू घाट से जल भरकर बस्ती भदेश्वरनाथ तक चलने वाली तीन दिवसीय लगभग 65 किमी की कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्त पहले से हि तैयारियां करने लगते हैं । अयोध्या से जलभरकर कांवडिए गोण्डा जिले में 6 किमी दूरी तय कर बस्ती के परसरामपुर थानांतर्गत घघौवा के पास जनपद की सीमा में प्रवेश करते है। जंहा हर्रैया एसडीएम गुलाबचंद, छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, परसरामपुर रामेश्वर यादव व चौंकी प्रभारी दिलीप सिंह ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को सकुशल और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए मखौड़ा संदेश रिपोर्टर ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। घघौवा चौकी के सामने सिकंदरपुर पीएचसी ने तथा पटखापुर चौराहा और बाल्मीकि इंटर कालेज परिसर मे विक्रमजोत सीएचसी द्वारा लगे चिकित्सा कैम्प मे सर्वाधिक यात्री दर्द निवारक गोली, पेट दर्द और बुखार की दवा लेते दिखे। कांवड़ लेन पर प्रति दो किमी पर एक उपनिरीक्षक अपनी पुलिस टीम के साथ कांवड़ियों के जत्थों के साथ सेल्फी लेकर अपनी लोकेशन उच्चाधिकारियों को देते दिखे। हाइवे पर घघौवा चौकी और खतमसराय चौराहे पर पुलिस चेक बैरियर लगा कर केवल कांवड़ वाहनों व यात्रियों को आने-जाने दिया जा रहा है। हाइवे पर वाहनों के पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद लिंक मार्गों से आनेवाले तमाम मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहन कांवड़ जूलूस के बीच फंस कर परेशान हुए। घघौवा पुल, खतमसराय चौराहा, पटखापुर चौराहा, फूलडीह, कवलपुर, विक्रमजोत, शंकरपुर में पुलिस की मदद से फंसे आम राहगीरो को बाहर निकाला गया। अस्पताल बैंक, ब्लाक और कचहरी जाने वाले तमाम लोग सवारी न मिलने से निराश होकर घर लौटे। घघौवा चौकी पर इंचार्ज दिलीप सिंह, खतमसराय चौराहे पर उपनिरीक्षक रविन्द्र राय, विक्रमजोत में चौंकी प्रभारी राजीव सिंह, शंकरपुर में उपनिरीक्षक रामराज गौतम सिपाही चौकीदार के साथ तैनात रहे। अपने अपने प्रभार वाले ग्राम पंचायतों में तैनात ब्लाक कर्मचारियों में कई सचिव और सफाई कर्मी नदारद मिले। निरीक्षण में एसडीएम गुलाबचंद ने ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों को कार्यवाही के लिए बीडीओ विक्रमजोत को निर्देशित किया। विक्रमजोत के बाल्मीकि इंटर कालेज मे कांवडिए के ठहरने के बने विश्राम स्थल पर खास व्यवस्था देखने को नहीं मिली।यंहा तैनात एक सफाई कर्मी ने बताया कि दो दिनो में बहुत कम कांवडिए ठहरने आये। वही न ही कोई अधिकारी चेक करने आया।
शिवभक्त कांवड़ियों के लिए लगे दर्जनो लंगर
घघौवा चौकी से लेकर विक्रमजोत चौकी तक दो दर्जन से अधिक निःशुल्क भोजन और जलपान पंडालो पर कांवडिए छक कर खाते दिखे। केशवपुर में सिरका विक्रेता वेद शुक्ल, बाघानाला मे अरविंद सिंह पैलेस होटल के सामने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह व पूर्व प्रधान अरविंद सिंह द्वारा हलवा पूडी व छोला पूड़ी लंगर लगाया गया था।भोजन बितरण पंडालों में बड़ी संख्या मे कांवरियों की मजमा लगा रहा। इसके अलावा अयोध्या बस्ती लेन पर पडने वाले लगभग सभी होटल ढाबा और ग्रामपंचायतों के प्रधानों ने जलपान स्टाल लगाकर कांवड़ियों की सेवा करते दिखे।