मीरजापुर। शनिवार को कछवा क्रिश्चियन अस्पताल प्रांगण में विश्व प्रसामक देख भाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में प्रसामक रोगियों के प्रति सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक, मानसिक देखभाल के लिए जागरूक करना रहा। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से टीबी, कैंसर, विकलांगता जैसे गंभीर समस्याओं पर परिचर्चा करने के साथ-साथ उपरोक्त समस्याग्रस्त रोगियों एवं उनके परिवार के सहयोग पर विचार रखा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 185 बार स्वयं रक्त दान करने वाले उपस्थित प्रदीप केसरवानी द्वारा रक्तदान जैसे जन कल्याणकारी कार्य के महत्व को समझाते हुए यह भी बताया कि किसी भी व्यक्ति को रक्त संबंधी कभी भी आवश्यकता आए तो मुझे अभिलंब अवगत कराने का कष्ट करे, साथ-साथ उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि ऐसे नेक कार्य में आप सभी भी अपने स्तर से पहल करने का प्रयास करें, क्योंकि हमारा और आपका एक छोटा सा यह प्रयास किसी के जिंदगी को नया जीवन दे सकता है। वहीं क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा क्रिश्चियन अस्पताल द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले तमाम कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए लोगों को टीबी रोग के लक्षण एवं सरकारी स्तर से दी जा रही समस्त नि: शुल्क सुविधाओं की जानकारी दिया, वह कहा कि आप सभी अपने घर परिवार या आसपास कहीं भी किसी को उपरोक्त लक्षणों से प्रभावित पाते हैं तो उसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तक अवश्य पहुंचाने का सराहनीय कार्य करें, जिससे कि हम आप और पूरा समाज इस गंभीर बीमारी से बचा रहे।
वहीं अस्पताल प्रबंधक शंकर रामचंद्र ने लोगों के बीच कहां की कछवा क्रिश्चियन अस्पताल 125 वर्षों से जिले में गरीब, असहाय, मजबूर पीड़ितों की लगातार सेवा करते आ रहा हैं।और आगे भी ऐसे पीड़ितों के सेवा के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल द्वारा सभी आए पीड़ितों को फल आदि भेंट करते हुए उनका सम्मान भी किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के एसटीएस प्रदीप कुमार, राकेश कुमार के अलावा डॉक्टर जॉर्ज,रामपाल, प्रेम कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।