महराजगंज। बरगदवा पुलिस ने आज बुधवार की दोपहर एक अभियान चला कर भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाई जा रही सब्जियों की बड़ी खेप पकड़ कर कस्टम को सौप दिया है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ व एएसपी आतिश कुमार सिंह द्वारा लगातार सीमावर्ती क्षेत्रो में हो रही तस्करी पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दे रहे हैं।
इसी क्रम में नौतनवां सीओ आभा सिंह के निर्देश पर बरगदवा थाना क्षेत्र के बहद चकरार रोड एसएसबी बैरियर के समीप अभियान चला कर आज भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाई जा रही सब्जियों की खेप बरामद किया है। इस दौरान बरगदवा पुलिस टीम कुल 15 व्यक्तियों के कब्जे से 15 मोटरसाइकिल व 43 बोरी तथा 18 कैरेट हरी सब्जी बरामद कर सभी माल को कस्टम अधिनियम की धारा 10 के तहत जब्त कर कस्टम को सौप दिया। वहीं सभी 15 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें
सरजू यादव पुत्र कन्हैया उम्र करीब 35 वर्ष निवासी खिरियहवां थाना नौतनवां,नागेन्द्र कुमार पुत्र हरिशंकर उम्र करीब 26 वर्ष निवासी मंगलापुर थाना बरगदवा,जगन्नाथ पुत्र रामकेवल उम्र 35 वर्ष निवासी बरगदवां थाना बरगदवा,विरेन्द्र गुप्ता पुत्र रामकिशुन गुप्ता उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगड़ौरा बाजार थाना ठूठीबारी व दीनबन्धु बर्मा पुत्र हरिराम बर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी बरगदवा थाना बरगदवां,रामानन्द पुत्र चन्द्रिका उम्र करीब 34 वर्ष निवासी मंगलापुर मोहनापुर थाना बरगदवा,भरत प्रसाद पुत्र रवीश प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी भगतपुरवा,जोखु पुत्र रामप्रीत उम्र 31 वर्ष निवासी पिपरहवा थाना बरगदवा,हरिराम केवट पुत्र सदरी केवट उम्र करीब 50 वर्ष निवासी रगड़गंज थाना परासी जनपद नवलपरासी राष्ट्र नेपाल,दीनानाथ पुत्र सुग्रीव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम महरी थाना परसामलिक,राजेश कुमार पुत्र मोती लाल उम्र करीब 38 वर्ष निवासी शिकारगढ़ नरायनपुर थाना बरगदवा,गोपाल पुत्र जयप्रकाश उम्र करीब 22 वर्ष निवासी देवघट्टी थाना बरगदवा, सुग्रीव पुत्र बाबूलाल उम्र 50 वर्ष निवासी महरी थाना परसामलिक,संजू गुप्ता पुत्र रामप्रीत गुप्ता उम्र करीब 41 वर्ष ग्राम राजाबारी थाना परासी जनपद नवलपरासी राष्ट्र नेपाल,अमरनाथ पुत्र सितई उम्र करीब 40 वर्ष मोहनापुर थाना बरगदवा जनपद महराजगंज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रवीन्द्र नरायन मिश्र,हे0का0 राजेश यादव,हे0का0 उमेश यादव, कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल अखिलेश कुमार प्रमुख हैं।