• Tue. Sep 22nd, 2026

Basti News: साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली पूरी रकम वापस, दुबौलिया पुलिस ने 99,999 रुपये कराया रिफंड

बस्ती। साइबर ठगी के शिकार युवक को दुबौलिया पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बैंक से समन्वय कर ठगी की 99,999.20 रुपये की पूरी धनराशि होल्ड करा दी। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेश से पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई साइबर टीम

दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नयकापार निवासी मनीष कुमार पुत्र पलटू के साथ साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना दुबौलिया में की। शिकायत में बताया गया कि उसके साथ 99,999.20 रुपये की साइबर ठगी हुई है।शिकायत मिलने के बाद थाना दुबौलिया की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक से पत्राचार किया।

बैंक से समन्वय कर रकम कराई होल्ड

साइबर टीम ने तकनीकी और विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। पुलिस के प्रयास से साइबर ठगी की पूरी रकम को बैंक स्तर पर लीन/होल्ड करा दिया गया, जिससे धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सका। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के आदेश के माध्यम से 99,999.20 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार

रकम वापस मिलने के बाद मनीष कुमार ने दुबौलिया पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर टीम प्रभारी अजय कुमार पांडेय, आरक्षी रमेश यादव, महिला आरक्षी साधना पांडेय और आरक्षी मनोज यादव शामिल रहे।

Leave a Reply