
Rk.Maurya
परशुरामपुर विकासखंड में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने शुक्रवार को
सचिव प्रियंका यादव के निलंबन के विरोध में धरना दिया
सुबह 10 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर बैठे सचिवों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने प्रियंका यादव को बिना उनका पक्ष सुने मनमाने तरीके से निलंबित कर दिया।
सचिवों ने कहा: “जब तक प्रियंका यादव को बहाल नहीं किया जाता, हम शांतिपूर्ण धरना और कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।” इस मौके पर सचिव राजमंगल दुबे, अर्चना वर्मा, महेश पांडेय, गिरजेश वर्मा, अविनाश पांडेय, अभिषेक सोनी, अजीत सोनी समेत कई अन्य मौजूद रहे।
यह घटना बस्ती के साउघाट विकासखंड की है, जहां की सचिव प्रियंका यादव को निलंबित कर दिया गया है इसके विरोध में जनपद के अलग- अलग ब्लॉकों में सचिवों का एक बड़ा समूह एकजुट होकर निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है