• Sat. Aug 22nd, 2026

102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

ByRK Maurya

Nov 7, 2025
Rk.Maurya

रीजनल मैनेजर विकास पांडेय ने किया शुभारंभ, लखनऊ से आए विशेषज्ञ दे रहे ट्रेनिंग

 

बस्ती। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज संस्था की ओर से 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के लिए कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल बस्ती में गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 108/102 एंबुलेंस सेवा के बस्ती मंडल के रीजनल मैनेजर विकास पांडेय ने किया।

 

प्रशिक्षण सत्र में लखनऊ से आए विशेषज्ञ ट्रेनर आलोक त्रिपाठी और अमित यादव कर्मियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण अलग-अलग बैचों में किया जा रहा है। इसमें बस्ती मंडल के चार जिलों,बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और महाराजगंज के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ई.एम.टी.) भाग ले रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एंबुलेंस में मरीजों को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल तक सुरक्षित और समय से पहुंचाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। ट्रेनर आलोक त्रिपाठी ने बताया कि गंभीर मरीजों की स्थिति में ऑक्सीजन, नेबुलाइजेशन, सक्शन, सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन प्रक्रिया) और अन्य इमरजेंसी दवाओं के सही प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा सभी प्रकार की आकस्मिक आपात स्थितियों में, जबकि 102 सेवा गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है। दोनों सेवाएं 24 घंटे सातों दिन जनता की सेवा में तत्पर रहती हैं। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आशीष मिश्रा, राधेश्याम, अनुराग दुबे, सिद्धार्थनगर जिले के प्रोग्राम मैनेजर सूर्यांश श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply