• Sat. Aug 22nd, 2026

ललहवा पर प्रथम पुण्य तिथि पर मुलायम सिंह यादव को पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि 

ByJyoti Nishad

Oct 11, 2023

दुबौलिया। कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के ललहवा पर समाजवादी पार्टी के स्वर्गीय नेता मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने श्रंद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने कई बार मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री बने। स्वर्गीय मुलायम सिंह ने अपने संघर्षों के बदौलत राजनीति में नेताजी के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने समाज के पिछड़ों व दलितों, छात्रों, नौजवानों व किसानों के लिए उन्होंने संघर्ष करने का काम किया है। सपा के वरिष्ठ नेता यदुराम यादव, शिव पूजन चौधरी, रमेश चौधरी, एसपी आर्य, प्रदीप यादव मुलायम, डॉ अजय यादव सुधा एकेडमी के फाउण्डर, धर्मेन्द्र चौधरी प्रबधक रामराज बलराज देवी इंटर कॉलेज अरखापुर चिलमा, रवीन्द्र चौधरी प्रबधक, राजेश गौतम, जगनरायन मौर्य, लाल्लू यादव, राम भेजमौर्य , मनीष चौधरी प्रधान, आज्ञाराम चौधरी,सुरेंद्र चौधरी, योगेंद्र चौधरी,चन्द्रभूषण यादव, मोतीलाल यादव, राम चन्दर चौधरी पूर्व प्रधान, सतीश चन्द्र, राम दुलारे यादव, राज कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रंद्धासुमन अर्पित किया। रामभवन एण्ड पार्टी ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के जीवन के बारे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Leave a Reply