• Fri. Aug 21st, 2026

पराली प्रबंधन जागरूकता गोष्ठी एवं तिलहन मेले का हुआ आयोजन 

ByJyoti Nishad

Oct 11, 2023

बस्ती। कृषि विज्ञान केन्द्र, बंजरिया के प्रांगण में इन सीटू योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय पराली प्रबंधन जागरूकता गोष्ठी एवं तिलहन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि सरोज बाबा रहें। गोष्ठी में पराली प्रबंधन में बेस्ट डी कम्पोजर से अवशेष को सड़ाने हेतु जानकारी दी गयी और कृषको को बताया गया कि अवशेष जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है और जीवाणु नष्ट होते है।

संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने जनपद में बीजों की उपलब्धता के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डा. वी.वी. सिंह ने बताया तिलहनी, दलहनी एवं रवी की फसलों पर प्रकाश डालते हुए खरीफ तिलहन की फसल पर विस्तारपूर्वक बताया। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने किसान सम्मान निधि एवं पराली ना जलाने की अपील किया।

कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, फसल सुरक्षा अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, उद्यान निरीक्षक, भानुप्रकाश त्रिपाठी, सहित परमानन्द सिंह, विश्वनाथ सिंह, आज्ञाराम वर्मा सहित किसान गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply