• Fri. Aug 21st, 2026

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने आज किया रेलवे के वाराणसी मंडल के पिपराइच रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर – छपरा, कचहरी – गोमती नगर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर दो मिनट ठहराव का शुभारंभ

ByJyoti Nishad

Oct 9, 2023

गोरखपुर। यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के पिपराइच स्टेशन पर गाड़ी सं० 15113/15114 गोमती नगर-छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट के ठहराव का शुभारम्भ 09 अक्टूबर, 2023 को सांसद, गोरखपुर रवि किशन शुक्ला ने पिपराइच स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में किया।

इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुये सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है। जिससे करोड़ों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का बहुमुखी विकास हो रहा है। तथा यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा सुविधा मिल रही है। उन्होंने पिपराइच स्टेशन पर 15113/15114 गोमती नगर-छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्रीय जनता से अपील की, कि सभी यात्री अपना टिकट लेकर यात्रा करें, जिससे इस स्टेशन पर इस गाड़ी को स्थाई ठहराव मिल सके। पिपराइच स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस के ठहराव से न केवल पिपराइच के निवासियों को सुविधा होगी बल्कि देवरिया, महराजगंज एवं कुशीनगर जिले के स्थानीय जनता सहित आस-पास की जनता को गोमती नगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, थावे, गोपालगंज, मसरख एवं छपरा कचहरी तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा साथ ही स्थानीय यात्रियों को गोरखपुर आने-जाने में बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस ठहराव से विशेष रूप से रोजगार, इलाज एवं शिक्षा के लिये यात्रा करने वालों को इसका बहुत लाभ मिलेगा।

09 अक्टूबर, 2023 से गोमती नगर से चलने वाली 15113 गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस पिपराइच स्टेशन पर 03.15 बजे पहुँचकर 03.17 बजे छपरा कचहरी के लिये प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, छपरा कचहरी से चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस पिपराइच स्टेशन पर 00.28 बजे पहुँचकर 00.30 बजे गोमती नगर के लिये प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री महेन्द्र पाल सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन श्री राजेश कुमार सिंह सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।उक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है।

Leave a Reply