• Fri. Aug 21st, 2026

एसडीम हर्रैया ने किया स्थलीय निरीक्षण, रास्ते में अतिक्रमण को हटाने का दिया निर्देश  

ByJyoti Nishad

Oct 9, 2023

बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के मामले में विचाराधीन मुकदमे के दौरान एक पक्ष द्वारा गेट लगाए जाने के विवाद को लेकर उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचंद ने मौके का स्थलीय निरीक्षण कर एक पक्ष को गेट हटाने के लिए निर्देशित किया।

रानीपुर गांव में रामनेवाज वर्मा तथा गंगाराम वर्मा के बीच रास्ते को लेकर बहुत पुराना विवाद चल रहा है। इसके संबंध में उप जिलाधिकारी हर्रैया के न्यायालय में रास्ते के विवाद का मामला विचाराधीन है। गंगाराम का कहना है कि हमारे विपक्षी रामनेवाज वर्मा के घर के बगल से बहुत पुराना रास्ता जाता है।

जिस पर सुलह समझौते के आधार पर रामनेवाज वर्मा ने पहले बरामदे का निर्माण व अब उस पर तीन दिन पहले जबरन गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। जो कि उसी से होकर उनका व गांव के कुछ अन्य लोगो का रास्ता निकलता है। इस विवाद का राजस्व टीम के साथ उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चंद्र व नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने सोमवार को शाम लगभग 5 बजे मौके का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी ने राम नेवाज को मुकदमे में फैसला होने तक के लिए गेट हटाने को निर्देशित किया, और कहा कि मंगलवार तक गेट हटाकर न्यायालय में उपस्थित होकर हमें अवगत कराएं। इस मौके पर राजस्व टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रही।

Leave a Reply