सुल्तानपुर। जिले के प्यागीपुर में रविवार को केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्व पूर्ण योजना सोलर रूफटॉप सब्सिडी जो यूपीनेडा द्वारा संचालित योजना का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी सुल्तानपुर अजय कुमार पांडेय द्वारा किया गया।

सोलर रूफ टॉप योजना में केंद्र एवं राज्य द्वारा सब्सिडी दिया जा रहा है । सोलेक्सा सर्विसेज प्रा लि कंपनी के डायरेक्टर जितेंद्र मणि द्विवेदी ने बताया की कम्पनी का मिशन हर घर में सोलर योजना को पहुंचाना है। कंपनी वर्तमान में 10 जिले में कार्य कर रही है और सोलर सिटी अयोध्या के विकास में अहम योगदान दे रही है।

इस मौके पर मौनी महराज जी, देवमणि द्विवेदी (पूर्व IRTS एवम विधायक लंभुआ) जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ आर के वर्मा , डॉ डी एस मिश्र ,कादीपुर ब्लॉक प्रमुख सर्वेश पांडे, अयोध्या के जिला परियोजना अधिकारी प्रवीन नाथ पाण्डेय, अयोध्या जिला होमगार्ड कमांडेंट राघवेन्द्र शुक्ला , कंपनी के संरक्षक राजेंद्र द्विवेदी पूर्व वरिष्ठ सहायक सिविल कोर्ट सुल्तानपुर , विजय तिवारी अधिवक्ता , एपीओ अंजनी पांडे और एसपीओ सुशील पांडे सिविल कोर्ट सुल्तानपुर , वरुण मिश्रा कांग्रेस नेता, अमित मिश्रा विधायक प्रतिनिधि बदलापुर जौनपुर, डॉ पल्लवी त्रिपाठी ,राजेश मिश्रा उद्योगपति , राजेश सिंह प्रधान , देवेंद्र द्विवेदी (ब्रांच हेड), दिनेश द्विवेदी (डायरेक्टर), संतोष , कादिर आदि लोग उपस्थित रहें।