• Fri. Aug 21st, 2026

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में तीसरी सोमवारी के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि करीब 12 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बैरिकेडिंग टूटने के बाद मची भगदड़

बताया जा रहा है कि तीसरी सोमवारी को लेकर सुबह से ही अशोक धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। भीड़ बढ़ने के दौरान बैरिकेडिंग टूट गई, जिसके बाद अचानक भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। भगदड़ में कई श्रद्धालु गिरकर दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

12 घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा गया

हादसे में घायल हुए करीब 12 श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

तीसरी सोमवारी पर उमड़ी थी भारी भीड़

सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण अशोक धाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ा और इसी दौरान बैरिकेडिंग टूटने के बाद भगदड़ मच गई।
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है और भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply