• Fri. Aug 21st, 2026

मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिशन शक्ति का कराया शुभारम्भ, दी जानकारी

ByJyoti Nishad

Oct 15, 2023

मीरजापुर। कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर, जिलाधिकारी मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के साथ मिशन शक्ति फेज-04 विशेष अभियान का पुलिस लाइन में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल, पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर.पी.सिंह, जिलाधिकारी मीरजापुर प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन द्वारा मिशन शक्ति फेज-04 विशेष अभियान का पुलिस लाइन सभागार कक्ष में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरम्भ किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल को पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।

 

इसी क्रम में जिलाधिकारी मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा कार्यक्रम में आये अन्य जन प्रतिनिधिगण को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-04 महिला सशक्तिकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के लाइव सम्बोधन सुना गया तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री “अनुप्रिया पटेल” द्वारा उक्त अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिला पुलिसकर्मी व महिलाओं/बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को शसक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 14.10.2023 से 24.102023 तक की अवधि में विषेश अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-04 को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा। मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर नियुक्त महिला बीट अधिकारी/कर्मचारीगण, समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल (एन्टी रोमियो टीम) द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हे शसक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा । शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को उ0प्र0 सरकार व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित विभिन्न सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित जनपद के विभिन्न थानों व अन्य सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा।

महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाने का प्रयत्न किया जायेगा।

Leave a Reply