बस्ती/ परशुरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के परशुरामपुर प्रथम आगमन पर जगह-जगह कार्य कर्ताओं द्वारा फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखा।
स्वागत समारोह के प्रथम स्थान लालपुर पंडित में वर्ष भाजपा नेता दिनेश शंकर पाण्डेय नागपुर बाजार में दीनधर द्विवेदी मडरिया तिराहे पर कौशलाधीश पाण्डेय परशुरामपुर ब्लाक में स्वागत हर्रैया विधायक अजय सिंह व ब्लाक प्रमुख पुत्र शिरीष पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरिद्वार मिश्रा, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार त्रिपाठी, वैष्णवी मिश्रा महिला मोर्चा ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इसी कड़ी में कोशलाधीश पाण्डेय ने अंग बस्त्र एव स्मृति चिन्ह देकर जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख पुत्र शिरीष पांडेय ने मंच पर उपस्थित सभी लोगों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाण्डेय ने अपने आवास नंद नगर में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी ग्रहण किया। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता, गुड्डन पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, लल्लन पाण्डेय,सीताराम मौर्य, महेंद्र मिश्रा, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, प्रधान आशीष गुप्ता, राजकुमार, प्रधान जगदीश मौर्य ने स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा सभी कार्यकर्ता को भेदभाव को त्याग कर एकजुट होने की जरूरत है तभी हम लोग 2024 में फिर से कमल खिलाएंगे पार्टी के जितने कार्य कर्ता है सभी लोग जब पूरी निष्ठा के साथ एकजुट होकर कोई कार्य करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस दौरान विनय कुमार मिश्र, वृजेश कुमार मिश्र, ताड़क नाथ तिवारी, घनश्याम शुक्ला, देव दीपक पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, पंकज कुमार मिश्र ,मणि मिश्रा, लाठी बाबा ,व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।