• Fri. Aug 21st, 2026

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गीता राना का अयोध्या आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या। जिला पंचायत स्थित अटल सभागार में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की मासिक समीक्षा बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्टी की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (12 समाज प्रकोष्ठ) श्रीमती गीता राना के प्रथम अयोध्या आगमन पर किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता नौशाद आलम (जिला अध्यक्ष, 12 समाज प्रकोष्ठ) एवं मुन्ना आलम (जिला प्रमुख महासचिव, 12 समाज प्रकोष्ठ) ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभासपा जिला अध्यक्ष डॉ. जेपी सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका और गांव-गांव तक संगठन को पहुंचाने को लेकर गंभीर मंथन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रीमती गीता राना को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच पहुंचेगी। वक्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रियता की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव अजीत मौर्य, जिला उपाध्यक्ष आकाश नंदवांसी, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला महासचिव अतुल कुमार, जिला प्रमुख महासचिव आशीष कुमार, विधानसभा अध्यक्ष गोसाईगंज राकेश राजभर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा शिव दुबे, मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष पप्पू और सूरज शर्मा, गोसाईगंज बारह समाज अध्यक्ष कचाल भाई, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन डॉ. जेपी सेन की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना की। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। जिला पंचायत स्थित अटल सभागार में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की मासिक समीक्षा बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्टी की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (12 समाज प्रकोष्ठ) श्रीमती गीता राना के प्रथम अयोध्या आगमन पर किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर ज़ोर

बैठक की अध्यक्षता नौशाद आलम (जिला अध्यक्ष, 12 समाज प्रकोष्ठ) एवं मुन्ना आलम (जिला प्रमुख महासचिव, 12 समाज प्रकोष्ठ) ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभासपा जिला अध्यक्ष डॉ. जेपी सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका और गांव-गांव तक संगठन को पहुंचाने को लेकर गंभीर मंथन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रीमती गीता राना को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच पहुंचेगी। वक्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रियता की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव अजीत मौर्य, जिला उपाध्यक्ष आकाश नंदवांसी, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला महासचिव अतुल कुमार, जिला प्रमुख महासचिव आशीष कुमार, विधानसभा अध्यक्ष गोसाईगंज राकेश राजभर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा शिव दुबे, मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष पप्पू और सूरज शर्मा, गोसाईगंज बारह समाज अध्यक्ष कचाल भाई, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. जेपी सेन की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना की। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।

Leave a Reply