• Fri. Aug 21st, 2026

सीएमओ की सक्रियता से यात्री की बची जान 

ByJyoti Nishad

Oct 17, 2023

मिर्जापुर। नवरात्रि मेला के तहत विन्ध्य क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह जगह पर पण्डाल लगाकर यात्रियों की तबियत खराब होने पर उनका उपचार किया जा रहा है।

इसी के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएल वर्मा प्रातः 07 बजे काली मार्ग स्थित कैम्प का निरीक्षण कर रहे थे। कि तेज गति से आ रही गाड़ी ने एक महिला को धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गई और परिवार वाले सड़क के किनारे लेकर उपचार के लिए परेशान थे उसी दौरान सीएमओ की गाड़ी उसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रही थी।

तब सीएमओ और उनके चालक रामजी गुप्ता ने तुरन्त उसके उपचार के लिए एम्बुलेन्स बुलाकर उसको तत्काल उपचार के लिए मण्डलीय चिकित्सालय पहुंचवाने का कार्य किया। इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही कोई क्षम्य नही होगा। इसलिए किसी भी मरीज की तबियत खराब होने की सूचना मिलती है तो उसका तत्काल उपचार करने का कार्य करे।

Leave a Reply