• Fri. Aug 21st, 2026

सड़क सुरक्षा जन भागी , DIG संजीव त्यागी

ByRK Maurya

Nov 7, 2025

नवंबर माह मनाया जाएगा ‘यातायात माह’, डीआईजी बोले, सड़क सुरक्षा जनभागीदारी से ही होगी मजबूत

 

बस्ती। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी की अध्यक्षता में परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में परिक्षेत्र के सभी जनपदों के यातायात क्षेत्राधिकारी, यातायात प्रभारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जनहानि को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान चलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवंबर माह को “यातायात माह” के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरण बढ़ाने हेतु कई दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

डीआईजी के मुख्य निर्देश पर विद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाए, साथ ही निबंध, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित हों। ट्रक, ऑटो, टैक्सी, बस ऑपरेटरों के साथ बैठक कर ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ का संदेश दिया जाए और इसे सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जाए। पोस्टर, बैनर और पंपलेट के जरिए आमजन को जागरूक किया जाए।हाईवे किनारे रहने वाले लोगों को प्राथमिक चिकित्सा व आपात स्थिति में सहायता देने की जानकारी दी जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स) और समाचार पत्रों में सड़क सुरक्षा अभियान का प्रचार किया जाए। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि दुर्घटना संभावित स्थानों की समीक्षा कर नए हॉट स्पॉट चिन्हित करें और रिफ्लेक्टर बोर्ड लगवाएं। हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना जैसे उल्लंघनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। नशे की हालत में ड्राइविंग, ओवरलोडिंग व अवैध पार्किंग पर सख्त कार्यवाही की जाए। सड़क अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए। सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले नागरिकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाए।

 

डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जनसहभागिता के बिना सड़क सुरक्षा अभियान अधूरा है। सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि “सेफ ड्राइव, सेव लाइफ” केवल नारा न रहकर एक जनआंदोलन बने। बैठक में परिक्षेत्र के यातायात क्षेत्राधिकारी, प्रभारी, अधीनस्थ अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

 

डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी, यातायात माह 2025, बस्ती ट्रैफिक न्यूज, सड़क सुरक्षा अभियान, सेफ ड्राइव सेव लाइफ, बस्ती पुलिस, ट्रैफिक नियम अभियान, यातायात गोष्ठी बस्ती, सड़क दुर्घटना नियंत्रण

 

डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने यातायात समीक्षा बैठक में सड़क सुरक्षा पर जोर दिया। नवंबर को ‘यातायात माह’ घोषित, जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।

 

“सेफ ड्राइव – सेव लाइफ” बने जनआंदोलन!

डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती में की यातायात समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश

Leave a Reply