• Mon. Oct 5th, 2026

नोएडा एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बाद जलभराव, 30 मिनट से कम समय में पानी साफ, फ्लाइट संचालन रहा सामान्य

नोएडा। भारी बारिश के बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जलभराव की स्थिति सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। एयरपोर्ट टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 30 मिनट से भी कम समय में जलभराव वाले हिस्से से पानी हटा दिया। इस दौरान यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक को कुछ समय के लिए वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया।

यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल व्यवस्था

जलभराव के दौरान एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्ब पर ही पिकअप की सुविधा उपलब्ध कराई गई। एयरपोर्ट टीम ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी और जलनिकासी का काम तेजी से पूरा किया।

भारी बारिश के बावजूद फ्लाइट पर नहीं पड़ा असर

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक जलभराव की स्थिति का फ्लाइट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। भारी बारिश के बावजूद एक भी उड़ान प्रभावित नहीं हुई और विमान सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।

एयरपोर्ट टीम कर रही जांच

घटना के बाद एयरपोर्ट टीम ने जलभराव के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन के मुताबिक जांच के आधार पर जहां भी आवश्यकता महसूस होगी, वहां सुधारात्मक कार्रवाई और अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से और बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि भारी बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और एयरपोर्ट संचालन को सामान्य बनाए रखना प्राथमिकता रही। त्वरित जलनिकासी और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के जरिए स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।

Leave a Reply