• Tue. Oct 6th, 2026

अज्ञात व्यक्ति के वार से गंभीर रूप से घायल युवक

ByRK Maurya

Nov 20, 2025

बेदीपुर गांव में अज्ञात हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

परशुरामपुर।परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेदीपुर गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक युवक पर हमला किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है, जब बेदीपुर निवासी अनीश अहमद पर अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक को रास्ता पूछने के बहाने अपने पास बुलाया। युवक के नजदीक आते ही हमलावर ने अचानक उस पर वार कर दिया। हमले में अनीश अहमद के सिर पर गहरा घाव लग गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

अचेत अवस्था में पड़े युवक को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।घटना की खबर मिलते ही परशुरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक के सिर में गोली लगी है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस दावे से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट या चिकित्सकीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक को गोली लगी है या किसी अन्य हथियार से हमला किया गया है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हैं। लोग यह अनुमान लगाने में लगे हैं कि यह हमला किसी आपसी रंजिश का परिणाम था या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई सोची-समझी साजिश। हालांकि, हमले का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply