अयोध्या। बंद क्रॉसिंग को पार करते समय साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । 45 वर्षीय संतोष सोनकर बछड़ा सुल्तानपुर का रहने वाला था।, रात के लगभग 11:40 पर बेनीगंज क्रॉसिंग को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से संतोष की मौत हो गई। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली की पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना नगर कोतवाली के बेनीगंज क्रॉसिंग की है।
बंद क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत