आगरा। होली पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स के ‘इंटर एचपीएस लिटरेरी, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फिएस्टा सीजन-7’ के दूसरे दिन 22 अक्टूबर को होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें समूह की विभिन्न शैक्षणिक इकाइयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
समूह की को-डायरेक्टर शिविका तोमर की परिकल्पना एवं मार्गदर्शन में आयोजित फिएस्टा का उद्देश्य विद्यार्थियों को बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनमें अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। दूसरे दिन स्पेल बी, फैंसी ड्रेस, खो-खो, बैडमिंटन और कहानी वाचन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में होली पब्लिक किड्स स्कूल की लवी कुशवाह प्रथम, होली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम की भूमि द्वितीय और होली पब्लिक जूनियर हाई स्कूल की वैष्णवी पाराशर तृतीय रहीं। सब जूनियर वर्ग में होली पब्लिक किंडरगार्टन की अमायरा उस्मानी ने पहला, होली पब्लिक गर्ल्स स्कूल की रिद्धा अली ने दूसरा और होली पब्लिक जूनियर कॉलेज के शिवांग रुद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में वान्या मिश्रा, सोविया परवेज और अलीमीना क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में भावना नथवानी प्रथम, साधना सिंह द्वितीय और उमरा तृतीय रहीं। सुपर सीनियर वर्ग में सुप्रिया सारस्वत प्रथम, इफरा खान द्वितीय तथा अनुष्का चौहान और आराध्या चांडवानी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में राशि गर्ग और रूबेता चौधरी सर्वश्रेष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि चुनी गईं।
स्पेल बी प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में ओम सिंह जादौन प्रथम, विशाखा सिंह द्वितीय और अव्यांश माहौर तृतीय रहे। सब जूनियर वर्ग में काव्या गोयल ने पहला, मान्या राजपूत ने दूसरा और कुशल छाबड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में रचित सिंह प्रथम, शौर्य प्रताप सिंह द्वितीय और कृष्णा गुप्ता तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में सृष्टि शर्मा प्रथम, रुद्र प्रताप सिंह द्वितीय और पार्थ सेहरा तृतीय रहे। सुपर सीनियर वर्ग में फराज खान प्रथम और अनंता सिसोदिया द्वितीय स्थान पर रहीं। नीतू गुप्ता और रेनू शर्मा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया।
खो-खो प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में होली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम ने प्रथम, होली पब्लिक जूनियर कॉलेज ने द्वितीय और होली पब्लिक जूनियर हाई स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में होली पब्लिक प्राइमरी स्कूल प्रथम, होली पब्लिक जूनियर कॉलेज द्वितीय और शास्त्रीपुरम इकाई तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में शास्त्रीपुरम प्रथम, जूनियर कॉलेज द्वितीय और जूनियर हाई स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा प्रथम, जूनियर कॉलेज द्वितीय और जूनियर हाई स्कूल तृतीय रहा। सुपर सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। भूपेंद्र को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया।
बैडमिंटन के बालक जूनियर वर्ग में होली पब्लिक प्राइमरी स्कूल प्रथम, शास्त्रीपुरम द्वितीय और जूनियर हाई स्कूल तृतीय रहा। सीनियर वर्ग में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज ने पहला, शास्त्रीपुरम ने दूसरा और जूनियर हाई स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुपर सीनियर बालक वर्ग में जूनियर कॉलेज प्रथम रहा। बालिका जूनियर वर्ग में जूनियर हाई स्कूल प्रथम, जूनियर कॉलेज द्वितीय और होली पब्लिक किड्स स्कूल तृतीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग में जूनियर कॉलेज प्रथम, शास्त्रीपुरम द्वितीय और जूनियर हाई स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। सुपर सीनियर बालिका वर्ग में भी जूनियर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लीकेश सिंह को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया।
कहानी वाचन प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में होली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की अंशिका सक्सेना प्रथम, शास्त्रीपुरम की माही कुमारी द्वितीय और जूनियर हाई स्कूल के ओजस चौधरी तृतीय रहे। सब जूनियर वर्ग में विवान दुबे प्रथम, सानवी त्रिपाठी द्वितीय और प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अमायरा शुक्ला ने पहला, अलीशबा ने दूसरा और अनुष्का वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सैयद इकरा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में कहानी वाचन के लिए आभा चतुर्वेदी और चांदनी चोपड़ा, स्पेल बी के लिए प्रिया सरीन तथा फैंसी ड्रेस के लिए मैंडी रलन शामिल रहीं। बैडमिंटन और खो-खो के लिए भी आधिकारिक निर्णायक मौजूद रहे।
होली पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन संजय तोमर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम प्रधानाचार्या सोनिका चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसके सफल आयोजन में कोऑर्डिनेटर ज्योति शर्मा, फिएस्टा कोऑर्डिनेटर शिल्पी जैन, शिक्षकों और आयोजन समिति का योगदान रहा।
समापन पर प्रधानाचार्या सोनिका चौहान ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभिनव शॉ, विकास गुप्ता, शालिनी वाष्णेय और नीतू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।