Rk.Maurya
SP अभिनंदन ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से की संवाद गोष्ठी, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
बस्ती। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों (पेंशनर्स) के साथ एक विशेष संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर एसपी ने पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
एसपी अभिनंदन ने कहा कि पुलिस परिवार का हर सदस्य, चाहे वह सेवा में हो या सेवानिवृत्त, हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। आपने जीवन का अमूल्य समय समाज की सेवा और सुरक्षा में लगाया है, अब विभाग आपकी हर जरूरत को प्राथमिकता देगा। गोष्ठी में पेंशनर्स ने पेंशन, चिकित्सा सुविधा, आवास, पारिवारिक कल्याण एवं प्रशासनिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। एसपी ने भरोसा दिलाया कि विभाग अपने पूर्व कर्मियों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा और सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और चाय-पान के साथ हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
SP अभिनंदन ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से की संवाद गोष्ठी |
SP अभिनंदन ने बस्ती पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ संवाद गोष्ठी कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।