• Wed. Aug 26th, 2026

कोल्हुई पुलिस द्वारा मालवाहक ट्रकों/बसों से अवैध वसूली कर रहे परिवहन विभाग के 02 फर्जी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, वसूली के 16000 रूपए भी बरामद।

ByJyoti Nishad

Oct 3, 2023

उमेश तिवारी

महराजगंज। जनपद की कोल्हुई थाने की पुलिस ने मालवाहक वाहनों और पर्यटक बसों से फर्जी एआरटीओ आफिस का कर्मचारी बताकर अवैध वसूली कर रहे दो दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दलालों के पास से पुलिस ने वसूली के रूपए भी बरामद कर लिया है। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा0 कौस्तुभ के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कोल्हुई स्वतंत्र कुमार सिंह के निगरानी मे उ0नि0 रमेश पुरी मय हमराह का0 मृत्युजंय यादव , का0 अभिषेक पासवान , का0 शंकर दयाल द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम , तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान थाना कोल्हुई के मु0अ0सं0-230/23 धारा 170/384/411 भा0द0वि0 के अभियुक्तगण 1.सुनील कुमार मद्धेशिया पुत्र स्व0 शीतला प्रसाद नि0 परसौना थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज 2. सम्राट गोस्वामी पुत्र रामप्रीत गोस्वामी नि0 गुलरिहा कला थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को ग्राम परसौना से दिनांक 03.10.2023 को गिरफ्तार कर किया जेल भेजा जा रहा है ।

श्याममोहन जनपद गोरखपुर ( बस चालक) द्वारा थाना कोल्हुई पर सूचना दी गयी कि परसौना स्थित पुराने एआरटीओ चेक पोस्ट के पास सम्राट गोस्वामी एव सुनील कुमार नाम के दो व्यक्ति स्वयं को परिवहन विभाग का कर्मचारी बताकर नेपाल जाने एव आने वाले उ0प्र0व दूसरे प्रदेशों के बस/ ट्रक ड्राइवरों से कागजात चेकिंग के नाम पर डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहे हैं । इस प्रकरण में थाना स्थानीय पर पुलिस द्वारा एआरटीओ विभाग से सम्पर्क किया गया तो विभाग द्वारा बताया गया कि उस प्वाइन्ट पर हमारा कोई भी कर्मचारी नियुक्त नही है । उपरोक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 230/23 धारा 170,384 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी तथ्यों के आधार पर आज दिनांक 03.10.2023 को अभियुक्तगण 1.सुनील कुमार मद्धेशिया पुत्र स्व0 शीतला प्रसाद नि0 परसौना थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज 2. सम्राट गोस्वामी पुत्र रामप्रीत गोस्वामी नि0 गुलरिहा कला थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को अन्तर्गत धारा 170/384/411 भादवि मे गिरफ्तार करते हुए उनके पास से उदापन का 16000 रुपया नगद, वादी के डीएल की छाया प्रति बरामद किया गया है ।

Leave a Reply