अयोध्या। बीकापुर विधानसभा के कपासी ग्राम सभा में विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद के नेतृत्व में महिला जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा की भाजपा सरकार में शहर में खुदी सड़क से और गांव में छुट्टा जानवरों से जनता परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चरम सीमा पर है महिलाओं को घर गृहस्थी चलाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान,नौजवान,मजदूर,व्यापारी सभी परेशान है। इस डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है जबकि महिलाओं का सम्मान सपा में सुरक्षित है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में कन्या विद्या धन, पढ़े बेटियां बढ़ें बेटियां, साइकिल एवं लैपटॉप वितरण बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी महिला पेंशन, लोहिया आवास, एंबुलेंस योजना,मेट्रो आदि दर्जनों जनहित में कार्य किए गए। जिसे जनता आज भी याद कर रही है।

लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई बेरोजगारी गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी। प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता मन बना चुकी है भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश में सफाया होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है। जिसके समर्थन में किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग, महिलाएं, बुनकर और हर गरीब आदमी इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है।
भाजपा ने नौजवानों और किसानों से झूठे वादे किए थे। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई और नौजवान सड़क पर भटक रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमला निषाद ने कहा कि किसानों को फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। खिरौनी पंचायत की अध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि महंगाई बहुत तेजी से बढ़ी है। हर वर्ग परेशान है। महंगाई के कारण लोग गैस सिलेण्डर नहीं भरा पा रहे हैं। सांड़ और आवारा जानवरों से लोग परेशान हैं।

इस अवसर पर ज्ञान देवी, मिथिलेश, सीमा यादव, फूल कली, राजकुमारी, सुमन, अंजू, देवी, सुगना, शिव कुमारी, मीना देवी, माया देवी, राजकुमारी, शिखा निशा, सायरा बानो, सफीकुल निशा, के के पटेल, जितेंद्र रावत, जितेंद्र यादव, मजदूर सभा के जिला सचिव बुधीराम यादव,रामपाल ,रामानंद आदि लोग उपस्थित रहे।