• Tue. Nov 3rd, 2026

पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए किसानों ने खरीदीं 21,019 मशीनें, सुपर सीडर पहली पसंद

चंडीगढ़। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किसान फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों को तेजी से अपना रहे हैं। इस सीजन में किसानों ने कुल 21,019 मशीनें खरीदी हैं। इनमें 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर सबसे लोकप्रिय मशीन बनकर उभरी है। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इसे टिकाऊ खेती की दिशा में सकारात्मक बदलाव बताया।

कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सीआरएम मशीनों की खरीद पर व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटरों (सीएचसी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), सहकारी समितियों तथा पंचायतों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को पराली जलाने के बजाय फसल अवशेषों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।

मशीनों की खरीद के मामले में सुपर सीडर के बाद मल्चर की 1,721 और हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ की 1,346 यूनिटें खरीदी गईं। वहीं, जीरो टिल ड्रिल की 1,123, बेलिंग मशीन की 927 और स्ट्रॉ रेक की 874 यूनिटें खरीदी गईं। अन्य उपकरणों के प्रति भी किसानों ने रुचि दिखाई है।

खुड्डियां ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए 576 करोड़ रुपये की कार्ययोजना के तहत किए जा रहे प्रयासों से पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। उनके अनुसार, वर्ष 2022 में पराली जलाने के 49,922 मामले सामने आए थे, जो वर्ष 2025 में घटकर 5,114 रह गए। इस तरह इन घटनाओं में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि सुपर सीडर और जीरो टिल ड्रिल जैसी मशीनों से फसल अवशेषों के बीच सीधे गेहूं की बुवाई की जा सकती है। इससे समय की बचत होती है और मिट्टी में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। वहीं, बेलर और रेक मशीनों के जरिए पराली को खेतों से बाहर निकालकर बिजली उत्पादन और पशुचारे जैसे कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कृषि मंत्री ने कहा कि सब्सिडी और जागरूकता अभियानों से किसान फसल अवशेषों को बोझ के बजाय उपयोगी संसाधन के रूप में देखने लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों से सीआरएम मशीनों का अधिकाधिक उपयोग करने और पराली जलाने से बचने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सामूहिक जिम्मेदारी

Leave a Reply